- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, प्रमोशन-इंक्रीमेंट के योग
Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा, प्रमोशन-इंक्रीमेंट के योग
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 14 सितंबर, सोमवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे।

14 सितंबर 2026 का राशिफल
14 September 2026 Ka Rashifal: 14 सितंबर, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। सोमवार को मुद्गर, छत्र, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और अपनी उपलब्धियों से मन खुश रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुख बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। समझदार और अनुभवी लोगों की संगत से आपको फायदा मिल सकता है। नई जॉब मिल सकती है।
वृषभ राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के लोग किसी गंभीर मुद्दे पर साथ बैठकर बातचीत करेंगे। मन में कई तरह के सवाल रहेंगे, लेकिन उनके जवाब पाने के लिए धैर्य रखना जरूरी होगा। इनकम और खर्च के बीच बैलेंस बनाए रखें।
मिथुन राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
वर्क प्लेस पर नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। प्रेमी के साथ शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स पर भी ध्यान देंगे। नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलने के योग हैं।
कर्क राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। आज पेट से जुड़ी परेशानी, खासकर कब्ज की समस्या हो सकती है। पैकेज्ड और बाहर का खाना खाने से बचें। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती न करें, लेकिन काम पर नजर जरूर रखें। बच्चों पर नजर रखें।
सिंह राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
जिस काम को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। नई चीजें सीखने और अपना नॉलेज बढ़ाने का मौका मिलेगा। इसका आगे चलकर अच्छा फायदा होगा। दोस्तों की मदद से बिजनेस में लाभ हो सकता है।
कन्या राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
वर्क प्लेस पर दबदबा बना रहेगा। नौकरी में दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए काफी एक्टिव रहेंगे। इससे आत्मविश्वास और मजबूत होगा। बच्चों के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। स्टूडेंट्स नए विषय की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। विरोधी आपके सामने कमजोर नजर आएंगे।
तुला राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आप अपने काम को लेकर काफी सीरियस और डेडिकेटेड रहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपका मजाक भी बना सकते हैं। मैरिड लाइफ में बातचीत की कमी के कारण गलतफहमी बढ़ सकती है। दूसरों पर अपनी मर्जी थोपने से बचें। घर-परिवार में परेशानियां रहेंगी।
वृश्चिक राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शानदार सफलता मिलने के योग हैं। सरकार की ओर से सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और आपकी राय को महत्व देंगे।
धनु राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपकी लाइफ स्टाइल में भी पॉजिटिव बदलाव आएगा। बिजनेस से जुड़ी कुछ उलझी हुई समस्याओं का समाधान हो सकता है। दोपहर तक किसी बात को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। सही प्लानिंग के साथ किया गया बड़ा इन्वेस्टमेंट फायदा दे सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप किसी बड़े काम की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबारियों की रोज की इनकम बढ़ने के योग हैं। मन में उत्साह और खुशी बनी रहेगी। हालांकि घर के सदस्यों के बीच तालमेल थोड़ा कम हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ सकती है।
कुंभ राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
फैमिली लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी कोई बात करीबी लोगों को बुरी लग सकती है, इसलिए सभी के साथ नरमी और समझदारी से पेश आएं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा।
मीन राशिफल 14 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों की तंगी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।