- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: राक्षस योग से बचकर रहें 4 राशि वाले, वाहन सावधानी से चलाएं
Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: राक्षस योग से बचकर रहें 4 राशि वाले, वाहन सावधानी से चलाएं
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 जुलाई, बुधवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू होगी। ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। 4 शुभ-अशुभ योगों का असर राशियों पर होगा।

15 जुलाई 2026 का राशिफल
15 July 2026 Ka Rashifal: 15 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। गुप्त नवरात्रि की शुरूआत भी इसी दिन से होगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होग। वज्र, सिद्धि, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?

मेष राशिफल 15 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
करियर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी। हालांकि अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी गलत काम की ओर आकर्षित होने से बचें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज
वृषभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था, वह आज मिल सकता है। विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिलने के योग हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। विरोधियों पर आपकी बढ़त बनी रहेगी। संतान की गतिवधियों पर नजर रखें। सेहत पहले से ठीक रह सकती है।
मिथुन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर मिलेगा। नई संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
कर्क राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और बड़े अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मधुमेह के मरीज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी संभव है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।
कन्या राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
व्यापार में सहयोगियों की मदद से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी कार्यशैली में सुधार देखकर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार की कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
सोच-समझकर बनाई गई रणनीति आपको सफलता दिलाएगी। धन से जुड़े अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार में पहले की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी, लेकिन अंदर ही अंदर किसी बात की चिंता रह सकती है। बुरी आदतों से दूरी बनाए रखें। अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक साबित होगी। लेन-देन के मामलों में दिन शुभ रहेगा।
धनु राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कारोबार में मशीनरी से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी रिश्तेदार से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं।
मकर राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार के सदस्य आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा।
कुंभ राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
मन की उलझनें दूर होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका अच्छा व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। सभी कार्य पूरे मन से करेंगे। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मीन राशिफल 14 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम पूरा हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।