- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों के साथ हो सकता है बड़ा उलट फेर, पढ़ें 16 जुलाई 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों के साथ हो सकता है बड़ा उलट फेर, पढ़ें 16 जुलाई 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 16 जुलाई, गुरुवार को सूर्य व चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। दोनों ग्रहों का एक ही दिन राशि परिवर्तन बड़ा उलटफेर का कारण बन सकता है।

16 जुलाई 2026 का राशिफल
16 July 2026 Ka Rashifal: 16 जुलाई 2026 गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन ओडिसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी। इस दिन सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में और चंद्रमा कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर होगा चंद्र ग्रहण, क्या भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी बहनें?

मेष राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ऑफिस में आज आपका पूरा फोकस काम पर नहीं रहेगा, लेकिन नई स्किल सीखने या खुद को अपडेट करने का अच्छा मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर का माहौल पहले से बेहतर होगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Guru Asta 2026: गुरु के अस्त होने से 3 राशियों की बढ़ेगी कमाई, मिलेगी गुड न्यूज
वृषभ राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज किसी दोस्त के साथ गलतफहमी हो सकती है, बातचीत में संयम रखें। मशीन या वाहन से जुड़ा काम करते समय सावधानी बरतें। पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ सुकून भरा रहेगा।
मिथुन राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों को नई दिशा मिलेगी। घर में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी अच्छी खबर की सूचना सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
कर्क राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं अच्छे संकेत देंगी। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। कमर या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अगर लंबी यात्रा का प्लान है तो फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में खर्च बढ़ सकता है। किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे रौनक बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आने पर खुद को व्यस्त रखें।
तुला राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। पुराने दिनों की यादें भी मन को भावुक कर सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आज बाहर जाने की बजाय घर पर समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों में अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी का प्लान बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है, इसलिए विवाद से बचें। विद्यार्थी नए कोर्स या करियर विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। दिखावे में आकर कोई फैसला न लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
बिजनेस में उम्मीद से थोड़ा कम लाभ मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा मिलने में देरी हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें और अनियमित दिनचर्या से बचें। कुछ जरूरी काम फिलहाल टल सकते हैं। मित्रों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लें।
कुंभ राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आयात-निर्यात या विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
मीन राशिफल 16 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज काम का दबाव पहले से अधिक रहेगा, इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। मधुमेह के मरीज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के किसी सदस्य से छोटी बात पर बहस हो सकती है। पैसों को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। सोचे काम अटक सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।