- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: 5 राशियों के लिए दिन शुभ, होगा धन लाभ-मिल सकती है मनचाही नौकरी
Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: 5 राशियों के लिए दिन शुभ, होगा धन लाभ-मिल सकती है मनचाही नौकरी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 अगस्त 2026 का दिन खास रहेगा क्योंकि इस दिन दो व्रत-उत्सव मनाए जाएंगे, पहला मंगला गौरी व्रत और दूसरा कल्कि जयंती।

18 अगस्त 2026 का राशिफल
18 August 2026 Ka Rashifal: 18 अगस्त 2026 मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन भगवान कल्कि जयंती मनाई जाएगी। साथ ही मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। मंगलवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म और ध्वजा नाम के 3 शुभ योग रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज विवादित मामले सुलझ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताएंगे और दोस्तों के साथ जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दवा कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ने के योग हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार में आपसी प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। काम में मेहनत करने से पीछे न हटें, इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को कारखाने या मशीनों की मरम्मत पर पैसा खर्च करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेगा। नए काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आपके व्यवहार से सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। नई तकनीक या कोई नया कौशल सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती और गंभीरता बनी रहेगी।
कर्क राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। अपनी परेशानियों को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव न लें। आसपास की अच्छी चीजों पर भी ध्यान दें। किसी काम को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम या हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
सिंह राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कला और रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
कन्या राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
बिजनेस में कोई बड़ा अनुबंध हो सकता है। किसी के लिए मन में गलत भावना न रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बेहतर होगी। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने के लिए भी दिन अनुकूल है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
तुला राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आपकी योजनाएं आज सफल हो सकती हैं। प्रेमी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। विरोधी भी आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। निर्माण कार्यों में भी तेजी आने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काम समय पर पूरा न होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपसे काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी दूरी बढ़ने की आशंका है।
धनु राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। काम पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। खुद को फिट रखने के लिए खान-पान और व्यायाम पर ध्यान देंगे। प्रेमी या जीवनसाथी की कोई सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
मकर राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शरीर में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा और आप उनकी चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। दूसरों के कहने पर कोई निर्णय न लें।
कुंभ राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज दिनभर काम की व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।
मीन राशिफल 18 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपको काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें, पेट खराब हो सकता है। साझेदारी के कारोबार में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। काम का तनाव घर के माहौल को भी प्रभावित करेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।