Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 जुलाई, गुरुवार को 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार...
2 July 2026 Ka Rashifal: 1 जुलाई 2026 गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगा। तृतीया तिथि के स्वामी देवी पार्वती हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। गुरुवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 अशुभ योग बनेंगे जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna: नीलम पहनने से पहले जान लें ये 5 बातें, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

मेष राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार का माहौल सुखद रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
ये भी पढ़ें-
July 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, शनि की बदलेगी चाल, क्या होगा आप पर असर? जानें साप्ताहिक राशिफल से
वृषभ राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज पुराने परिचितों और संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा। संतान के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कला व संगीत से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है।
मिथुन राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
किसी करीबी मित्र से अचानक मिलना हो सकता है। कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। बेवजह की गतिविधियों में समय न गंवाएं। सरकारी कार्यों में धैर्य रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें।
कर्क राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। अपने सभी दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
रुके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचें।
कन्या राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। महिलाएं अपने करियर और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं। पुराने विवाद समझदारी से सुलझ जाएंगे। बच्चों की जरूरतों पर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।
तुला राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। गर्दन, कंधे या सर्वाइकल से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार करें। व्यापार में धीमी स्थिति रह सकती है।
वृश्चिक राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। आपकी वाणी और व्यवहार से कई रुके हुए काम बन सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। उच्च पद पर कार्यरत लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
धनु राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
निवेश से जुड़े फैसले लाभदायक साबित होंगे। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपकी बातों से असहमत हो सकते हैं। निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। नया कारोबार शुरू करने में परेशानी आएगी।
मकर राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देरी न करें। नए व्यापार में निवेश करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। बारिश में भीगने से बचें, अन्यथा मौसमी बीमारी हो सकती है।
कुंभ राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। दवाइयों पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में अंतर महसूस हो सकता है। विवादित मामलों में तटस्थ रहना बेहतर रहेगा। संतान पर नजर रखें।
मीन राशिफल 2 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
घर की साज-सज्जा या बदलाव पर ज्यादा खर्च हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या एडमिशन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन का पहला भाग काफी शुभ रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
