- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को खुशखबरी-शेयर बाजार में मुनाफा
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को खुशखबरी-शेयर बाजार में मुनाफा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलेगा। ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा जिसका स्वामी बुध है। बुध और चंद्रमा मित्र हैं इसलिए चंद्रमा का ये परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा।

2 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 October 2026 Ka Rashifal: 2 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि का संयोग बन रहा है। इन दोनों तिथियों का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से मानस, पद्म, व्यातीपात और वरियान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
कारोबार में दोस्तों से मदद मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। रिसर्च और शोध से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि, दिखावा करने से बचें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ पिता का अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और दिन की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ होगी। जॉब में अपने टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। हालांकि, लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय निकालना जरूरी है।
मिथुन राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है। रात के समय किसी छोटी बात पर विवाद होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और खानपान के साथ दवाइयों का भी ध्यान रखें। जॉब करने वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
कर्क राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
वर्क प्लेस पर काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा रह सकता है। अपनी स्किल्स बेहतर करने पर ध्यान देंगे। विवाह योग्य संतान के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
सिंह राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा और काम को लेकर नए आइडिया सामने आएंगे। हालांकि, जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी पैदा कर सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल और प्यार बढ़ेगा। आज कई परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं।
कन्या राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
समाज और कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को सहपाठियों और टीचर्स की मदद मिलेगी। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बढ़ सकती है। लोग आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे।
तुला राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। आज किसी बड़े काम की शुरुआत करने से बचें। करियर में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। घर की निजी परेशानियां हर किसी से शेयर न करें। संतान पर नजर रखें।
वृश्चिक राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार की शादी को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नवविवाहित कपल कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बातचीत करते समय अपनी भाषा और शब्दों का ध्यान रखें। जॉब करने वालों को बोनस मिलने की संभावना है। सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साइटिका से परेशान लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
मकर राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
पुराने संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे तो रिश्ते बेहतर होंगे। वर्क प्लेस पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। महिलाएं अपने करियर को लेकर एक्टिव रहेंगी।
कुंभ राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद का कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बिजनेस में ग्रोथ के संकेत हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। घर के लोगों के साथ रिश्तों में प्यार और समझ बनाए रखें।
मीन राशिफल 2 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप पूरे जोश के साथ अपने टारगेट पर काम करेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। अगर आप जॉब इंटरव्यू दे रहे हैं तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।