आज का राशिफल 23 जून 2026: 3 राशियां न करें रिस्की काम, बन रहे दुर्घटना के योग
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 जून, मंगलवार को ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। 4 शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा।

23 जून 2026 का राशिफल
23 June 2026 Ka Rashifal: 23 जून 2026 मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन महेश नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। मंगलवार को वरियान, परिघ, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी

मेष राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की लोग सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। बिजनेस-नौकरी के टारगेट समय पर पूरे होंगे। संतान से सुख मिल सकता है।
वृषभ राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। खरीदारी करते समय बजट का विशेष ध्यान रखें। बिजनेस में चुनौतियां आ सकती हैं। दूसरों की बातों का आप पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर नजर बनाए रखना उचित रहेगा।
मिथुन राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
किसी को भी उधार देने से बचें। राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें नहीं तो आपकी बुराई हो सकती है। आपके काम का क्रेडिट दूसरे को मिल सकता है।
कर्क राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज स्वादिष्ट भोजन मिलने से खुशी मिलेगी। विदेश से धन लाभ संभव है। घर में किसी शुभ कार्य या आयोजन की योजना बन सकती है। कठिन परिस्थितियों में भी पॉजिटिव बने रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। पुरानी संपत्ति के सौदे से अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लंबे समय बाद आप मानसिक रूप से हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। कला, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। वर्क प्लेस पर आपकी प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
तुला राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेग। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। नए कामों की शुरुआत में जल्दबाजी न करें। वर्क प्लेस पर किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें।
वृश्चिक राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
संपत्ति के लेन-देन से अच्छा आर्थिक लाभ होगा। सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। माता-पिता का सम्मान करें। संतान को करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। मीडिया, पत्रकारिता और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा मिल सकती है।
धनु राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
करियर की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में नए अनुबंध या समझौते हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। उपलब्धियों से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
मकर राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। एक साथ कई कार्य शुरू करने से बचें। बिजी होने के कारण जरूरी कामों में समय नहीं दे पाएंगे। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।
कुंभ राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
प्रेम संबंधों को लेकर मन में असमंजस या तनाव बना रह सकता है। घर में अचानक किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जोड़ों या हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवादों से बचकर रहें।
मीन राशिफल 23 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। घर का माहौल प्रसन्नतापूर्ण बना रहेगा। पुराने विवादों और मतभेदों को सुलझाने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। बिजनेस में प्रगति होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। मित्र और परिवारजन आपकी उपलब्धियों से खुश होंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।