MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Astrology
  • Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: मकर राशि में चंद्रमा 4 राशियों के लिए अशुभ, बिगड़ सकती है सेहत-होगी धन हानि

Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: मकर राशि में चंद्रमा 4 राशियों के लिए अशुभ, बिगड़ सकती है सेहत-होगी धन हानि

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 अगस्त 2026 को सावन का दूसरा और अंतिम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, वही चंद्रमा भी राशि बदलेगा।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 25 2026, 05:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
25 अगस्त 2026 का राशिफल
Image Credit : Asianet News

25 अगस्त 2026 का राशिफल

25 August 2026 Ka Rashifal: 25 अगस्त, मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
Image Credit : Getty

मेष राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। काफी समय से रुके हुए काम अब आगे बढ़ सकते हैं। घर में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पिताजी या किसी बड़े व्यक्ति के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी।

313
वृषभ राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। जरूरी काम पूरे होने में रुकावट आ सकती है। मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक चीजों में समय दे सकते हैं। किसी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।

413
मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी गलत काम में फंसने से बचें। आपके करीबी लोग अगर कोई सलाह दें तो उसे नजरअंदाज न करें। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय अच्छी तरह सोचकर फैसला लें।


ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से शाम तक 5 शुभ मुहूर्त, नोट करें सभी का टाईम

513
कर्क राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

वर्क प्लेस पर अच्छे रिजल्ट मिलने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। आज आपकी रूटीन थोड़ी बदल सकती है। प्लानिंग के मुताबिक काम आगे बढ़ेगा। पुराने विवाद को बातचीत से खत्म करने में सफलता मिलेगी। मेहमान आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या भारत में दिखेगा 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण, कितनी देर रहेगा सूतक? जानें 5 जरूरी बातें

613
सिंह राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे। घर का शांत रहेगा। गलत आदत है तो उसे छोड़ सकते हैं। अपनी आगे की प्लानिंग हर किसी को बताने से बचें। आपकी अच्छाई का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। वर्क प्लेस पर अचानक कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।

713
कन्या राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आलस में जरूरी समय बर्बाद न करें। बिजनेस को लेकर कुछ टेंशन हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी। मौसम की वजह से खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। किसी को उधार पैसा देने या लेने में सावधानी रखें।

813
तुला राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
Image Credit : Getty

तुला राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। हायर स्टडीज की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को मेहनत बढ़ानी होगी। घर या जमीन बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं जिससे आपका मूड खराब हो सकता है।

913
वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम पर आपका फोकस पहले से बेहतर रहेगा। काफी समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान भी मिल सकता है।

1013
धनु राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
Image Credit : Getty

धनु राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। अपनी बात साफ-साफ कहें, ताकि लोग उसका गलत मतलब न निकालें। आर्ट और एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

1113
मकर राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
Image Credit : Getty

मकर राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। बिजनेस की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में अच्छा फायदा हो सकता है। फिलहाल नए काम शुरू करने के बजाय जो काम चल रहे हैं, उन्हीं पर फोकस करें। विरोध करने वालों पर आप भारी पड़ेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

जॉब में ट्रांसफर होने का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावट आएगी। आपके गुस्से का असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

1313
मीन राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
Image Credit : Getty

मीन राशिफल 25 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

लोगों को आपकी सलाह पसंद आएगी। पुरानी सेहत की परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखें। आज जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं और आपकी कई चीजें प्लान के मुताबिक आगे बढ़ेंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 25 August 2026: आयुष्मान योग 5 राशियों का बढ़ाएंग गुड लक, पैसा-प्रमोशन, सेहत के लिए शुभ
Recommended image2
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग
Recommended image3
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई-मिलेगी नौकरी और सक्सेस
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का अंतिम सोमवार 3 राशियों के लिए शुभ, पैसा-नौकरी सभी तरह का सुख मिलेगा
Recommended image5
Kal Ka Rashifal 24 August 2026: मृत्यु योग से सावधान! 4 राशियों के लिए खतरे का संकेत, न करें रिस्की काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved