- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, 5 राशियों को बिजनेस में होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, 5 राशियों को बिजनेस में होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 जून, गुरुवार को 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे और निर्जला एकादशी का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

25 जून 2026 का राशिफल
25 June 2026 Ka Rashifal: 25 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन शिव, सिद्ध, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। गुरुवार को ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी यानी कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियां रहें सावधान-फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में

मेष राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
मेहनत से किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। बच्चों को जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने की आदत परेशान कर सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोपहर के बाद स्थिति आपके पक्ष में होती नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल
वृषभ राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत पर मौसम का असर हो सकता है। रिश्तों में आई दूरियां मिट सकती हैं। आपकी मेहनत को अपेक्षित सराहना नहीं मिलेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। संतान से सुख मिल सकता है।
मिथुन राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सरकारी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पैसों की तंगी कम होंगी। प्रियजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
बच्चों की सेहत का ध्यान दें। भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
अनावश्यक विवादों और उलझनों से दूर रहें। खानपान और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। नए रिश्तों में स्थिरता की कमी रह सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
कन्या राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ सकता है। माता की किसी बात से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। फिलहाल नई योजनाओं की शुरुआत करने से बचें। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
टीमवर्क के जरिए आप लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम का अच्छा फल मिलेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।
वृश्चिक राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए बिजनेस की शुरुआत करने के मन बनेगा। अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। विदेश में कार्यरत लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। चल रहे किसी काम में अस्थायी रुकावट आने की आशंका है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
धनु राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर होगा। सर्वाइकल या गर्दन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सरकारी नियमों की अनदेखी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। परिवार के बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
विवाह संबंधी कार्यक्रमों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी मित्र के कारण घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। पिता के साथ समय सुखद बीतेगा।
कुंभ राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
भाई-बहनों का सहयोग लाभदायक रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यस्त दिनचर्या के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मीन राशिफल 25 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
सेहत के प्रति लापरवाही न करें। लव लाइफ में थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सभी की भावनाओं का सम्मान करें और संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।