- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगी बुरी खबर, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को मिलेगी बुरी खबर, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 26 जून, गुरुवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, वहीं 5 शुभ-अशुभ योग इस दिन रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

26 जून 2026 का राशिफल
26 June 2026 Ka Rashifal: 26 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन सिद्ध, साध्य, मातंग और राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे वहीं शाम को थोड़े समय के लिए सर्वार्थसिद्धि नाम का राजयोग भी बनेगा। शुक्रवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई

मेष राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मन किसी वजह से थोड़ा विचलित रहेगा। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। कुछ अप्रिय अनुभव आपको महत्वपूर्ण सीख दे सकते हैं। अहंकार और जिद रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियां रहें सावधान-फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में
वृषभ राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। समाज में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत के मामलों में सावधानी रखें। बिजनेस में परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी और लाभ मिलने की संभावना है। परिवार को लेकर कुछ मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।
कर्क राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। साझेदारों के बिजनेस में लाभ होगा। काम करने के तरीके में बदलाव लाने की योजना बना सकते हैं। धन संबंधी लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार के साथ मनोरंजन और आनंद से समय बीतेगा।
सिंह राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कानूनी मामलों में सावधानी रखें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। जीवनशैली में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। अनावश्यक बहस और विवादों से दूर रहें। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कन्या राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
किसी बड़े लक्ष्य या नई योजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। बिजनेस में कड़ी चुनौती मिल सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
तुला राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। करियर को लेकर कुछ असंतोष महसूस हो सकता है। किसी को धन उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आपकी पढ़ाई और ज्ञानवर्धक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में चल रहे विवादों को सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी असहजता रह सकती है। दिन का अधिकांश समय आराम और संतोष के साथ बीतेगा।
धनु राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
गलत या अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। हृदय संबंधी समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। शुभचिंतकों की सलाह काम आएगी। आर्थिक पक्ष सामान्य से थोड़ा कमजोर रहेगा।
मकर राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। घर में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।
कुंभ राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। नए कामों में रुचि बढ़ेगी। आपकी नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।
मीन राशिफल 26 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
अपनी बात मनवाने के लिए दूसरों पर दबाव बनाने से बचें। मन प्रसन्न रहेगा और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने या यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।