- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शुक्र चलेगा उल्टी चाल, 3 राशियों को नुकसान-सेहत और लव लाइफ बिगड़ेगी
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शुक्र चलेगा उल्टी चाल, 3 राशियों को नुकसान-सेहत और लव लाइफ बिगड़ेगी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 अक्टूबर, शनिवार को शुक्र ग्रह वक्री होगा। शुक्र को धन-दौलत, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो सभी राशियां प्रभावित होती हैं।

3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 October 2026 Ka Rashifal: 3 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन महिलाएं महालक्ष्मी व्रत करेंगी, जिसे हाथी पूजन भी कहा जाता है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से वरियान, परिघ,मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री होगा। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
बिजनेस में लोग आपकी तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। अधिकारियों की नजर में आपका काम अच्छा रह सकता है और प्रमोशन को लेकर विचार बन सकता है। घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा।
वृषभ राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की व्यस्तता अधिक रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मिठास बनाए रखें और अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें।
मिथुन राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
विदेश में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
कर्क राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में लाभ के अवसर बन सकते हैं। खुद को अनावश्यक तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। काम का दबाव ज्यादा होने से थकान और परेशानी महसूस हो सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों की इनकम में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं।
सिंह राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपके अंदर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस होगा। लव लाइफ में खुशी और अच्छा तालमेल बना रहेगा। नई योजनाओं में पैसा लगाने का विचार बन सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में आपकी बातों और विचारों को महत्व मिल सकता है।
कन्या राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
लंबे समय से अटका हुआ पेमेंट वापस मिल सकता है। बातचीत और व्यवहार में संयम रखना आपके लिए जरूरी होगा। युवाओं में नया बिजनेस शुरू करने को लेकर उत्साह बढ़ेगा। किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
तुला राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। माता-पिता का सपोर्ट और प्रोत्साहन मिलेगा। मेहनत के दम पर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। काम का दबाव बढ़ने से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपकी जिम्मेदारियां उम्मीद से ज्यादा बढ़ सकती हैं। ऐसे लोगों से दूरी रखें जो आपको गलत सलाह देकर परेशानी में डाल सकते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर बहस करने से बचना बेहतर रहेगा। अपनी कमजोरियों या निजी बातों को हर किसी के सामने शेयर न करें।
धनु राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
पारिवारिक या पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी शुभ काम पर खर्च होने की संभावना है। समाज में आपकी पहचान बढ़ सकता है। वर्क प्लेस पर आपको सीनियर्स और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में सुख और संतुष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी धार्मिक या तीर्थ स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान अच्छा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखें। घर के रोजमर्रा के कामों में मन कम लग सकता है। अतीत की कोई बात दोबारा याद आने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए पुरानी बातों को ज्यादा तूल देने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।