Aaj Ka Rashifal In Hindi: 30 जून, मंगलवार को बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री हो जाएगा। कुछ राशियों के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 

30 June 2026 Ka Rashifal: 30 जून 2026 मंगलवार से हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ शुरू होगा। इस दिन आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन ब्रह्म, इंद्र, और मित्र नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। 30 जून को कर्क राशि में स्थित बुध ग्रह वक्री हो जाएगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: बुध होगा वक्री, शुक्र बदलेगा राशि, कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। यदि हाल ही में कोई नया काम शुरू किया है तो उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और किसी पुराने दोस्त से रिश्ते गहरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Child Line in Palm: आपके कितने बच्चे होंगे? हथेली की ये रेखा खोलती है राज

वृषभ राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर तनाव लेने से बचें। काम में धैर्य बनाए रखें, जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में होगी। जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें, इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। पुराने मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। विदेश जाने या उच्च शिक्षा से जुड़ी कोशिशों में भी अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज नए आइडिया पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार और समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का समय है। विवाह की बात चल रही है तो परिवार का सहयोग मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। फ्रीलांस या ऑनलाइन काम करने वालों की आय बढ़ सकती है।

कन्या राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपके व्यवहार से कोई नाराज हो सकता है। सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

व्यापार में बड़ा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभ देगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार को पर्याप्त समय देंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

धनु राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पढ़ाई और करियर पर पूरा फोकस रखें। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए विचारों को अपनाने से भविष्य में फायदा होगा। अपने काम पर भरोसा रखें, सफलता कदम चूमेगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। नौकरी में कुछ बदलाव की इच्छा हो सकती है, लेकिन फिलहाल धैर्य रखना बेहतर रहेगा। परिवार के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

कुंभ राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान बातचीत से निकल सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक साबित होंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

मीन राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज खुद को बेहतर बनाने की कोशिश सफल रहेगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यापार में जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जल्दबाजी भविष्य में नुकसान का कारण बन सकती है। धैर्य के साथ किए गए काम आपको सफलता दिलाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।