- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 4 अक्टूबर, रविवार को अविधवा श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु सुहागिन अवस्था में हुई हो। इसे मातृ नवमी भी कहते हैं।

4 सितंबर 2026 का राशिफल
4 October 2026 Ka Rashifal: 4 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन नवमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से परिघ, शिव, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यहां गुरु पहले से स्थित है। गुरु और चंद्रमा के साथ होने से गजकेसरी नाम का शुभ योग बनेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बिजनेस में आपकी स्किल और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। संतान की उपलब्धि या व्यवहार से मन खुश रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके प्रमोशन को लेकर विचार कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। कई जरूरी काम पूरे करने में व्यस्त रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी या छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला टालना बेहतर रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
मिथुन राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
घर का माहौल अच्छा रहेगा। विदेश में जॉब की कोशिश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग बेहतर होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है।
कर्क राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। ज्यादा काम के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को ओवरलोड न करें। विदेश में काम कर रहे लोगों की इनकम बढ़ने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई योजना में पैसा लगाने का विचार बन सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
कन्या राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज फैसले लेते समय अपनी सोच पर भरोसा रखें। लंबे समय से अटकी पेमेंट वापस मिलेगी। युवाओं में नया बिजनेस शुरू करने को लेकर एक्साइटमेंट रहेगा। हालांकि बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
तुला राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
लोग आपके सिद्धांतों और काम करने के तरीके की तारीफ कर सकते हैं। पुराना विवाद एक बार फिर सामने आने की संभावना है, इसलिए मामले को बढ़ाने से बचें। माता-पिता का सपोर्ट और मोटिवेशन मिलेगा। मेहनत के दम पर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दिन काफी बिजी रहेगा। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। राजनीतिक मुद्दों पर बहस करने से बचना बेहतर होगा। अपनी निजी कमजोरी या जरूरी बातें हर किसी से शेयर न करें। जोड़ों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए डाइट और रूटीन पर ध्यान दें।
धनु राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने की प्लानिंग सफल होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा, पढ़ाई में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। किसी शुभ काम पर खर्च करने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर सभी का सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और घर के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी धार्मिक जगह की यात्रा का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान अच्छा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। धार्मिक और स्प्रिचुअल एक्टिविटीज में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपको अपने टारगेट पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने की कोशिश करें। घर के कामों में थोड़ी बोरियत महसूस हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।