- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal: 24 मई 2026 को चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत
Aaj Ka Rashifal: 24 मई 2026 को चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 मई, रविवार को हर्षण, वज्र, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा।

24 मई 2026 का राशिफल
24 May 2026 Ka Rashifal: 24 मई 2026 को मेष राशि वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वृषभ राशि वालों को दोस्तों का सहयोग मिलेगा, गुड न्यूज मिलेगी। मिथुन राशि वाले सेहत का ध्यान रखें,संपत्ति खरीदने-बेचने से बचें। कर्क राशि वाले किसी को पैसा उधार न दें, लव लाइफ ठीक रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Powerful Mantra: ये 5 मंत्र देंगे दिन भर के लिए पॉजिटिव एनर्जी, ऑफिस जाने से पहले बोलें

मेष राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने जा सकते हैं। बिजनसे में किसी नई डील को फाइनल करेंगे। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कौन-से 4 नाम वाले कम उम्र में कमाते हैं बेहिसाब पैसा? हो जाते हैं मालामाल
वृषभ राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को नए संपर्कों से लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा।
मिथुन राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग आज सेहत का ध्यान रखें। यदि किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो परिवार वालों से राय-मशविरा जरूर लें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बडा लाभ मिलने के योग हैं।
कर्क राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
जीवन स्तर सुधारने के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। लव लाइफ पहले से काफी ठीक रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
लाइफ पार्टनर से आज किसी बात पर कहासुनी हो सकती है हालांकि शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। बहन- भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
कन्या राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। अधिकारी आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे। साझेदारी में यदि कोई बिजनेस किया है, तो उससे भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
तुला राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। किसी बात पर परिवार में विवाद हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा कर नहीं पाएंगे।
वृश्चिक राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत में गिरावट आपको परेशान कर सकती है। धार्मिक कामों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ पैसा खर्च भी होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है।
धनु राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का दिन बिजनेस के लिए खास रहेगा, नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। अगर कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी में मनपसंद स्थान पर तबादला हो सकता है। दूसरों की बातों में न आएं।
मकर राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैसों की किल्लत हो सकती है। कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। वर्क प्लेस में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अटक सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशिफल 24 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में टारगेट पूरे होने से राहत मिलेगी। बिजनेस में गति आएगी। जो लोग नया काम करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा रूकना होगा। बिजी होने के बाद भी परिवार के साथ समय निकाल पाएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।