- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को होगा प्रॉपर्टी से फायदा
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियों को होगा प्रॉपर्टी से फायदा
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 21 जून 2026 को कौन-सा पर्व-त्योहार मनाया जाएगा? रविवार को कौन-कौन से विशेष योग बनेंगे? 21 जून को कौन-सा ग्रह किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा?

21 जून 2026 का राशिफल
21 June 2026 Ka Rashifal: 21 जून 2026 शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। रविवार को सप्तमी तिथि की संयोग होने से इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, छत्र, मित्र, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। पैसों की तंगी के चलते किसी से ऋण लेने की नौबत आ सकीत है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी से भी बात करते समय अपने सीक्रेट शेयर करने से बचना होगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 20 जून को मंगल बदलेगा राशि, 3 राशि वाले हो जाएं सतर्क-जानें बाकी राशियों का हाल
वृषभ राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
स्टूडेंटस को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें नहीं तो किसी षड़यंत्र में फंस सकते हैं। आपकी बातों का कुछ और ही अर्थ निकाला जा सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मिथुन राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अपनी उपलब्धियों से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। शरीर में दर्द और अकड़न की शिकायत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस बना रहेगा। मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है।
कर्क राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों के अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। नए संपर्कों से फायदा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।
सिंह राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
योजना के अनुसार सभी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। परिवार में कुछ अनबन हो सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। धन की अनावश्यक बर्बादी हो सकती है। सोचे हुए काम समय पर न होने से तनाव की स्थिति भी बन सकती है।
कन्या राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी लव लाइफ के कारण परेशान रहेंगे। इनकम में अचानक तेजी से वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों की उच्च अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभकारी रहेगा।
तुला राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग काम में ज्यादा बिजी हो सकता है, काम का दबाव भी बढ़ सकता है। तनाव के कारणों को पहचानकर उनका समाधान करें। नवविवाहितों के बीच विवाद हो सकता है। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक और मनोरंजक रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संबंध मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
धनु राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।
मकर राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी से कठोर भाषा का प्रयोग न करें। आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। लोग आपके सलाह लेंगे।
कुंभ राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
मौसम का असर सेहत पर दिखाई देगा। लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा।कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। व्यवसायिक एग्रीमेंट को लेकर परेशानी हो सकती है। अपने गुप्त रहस्यों को किसी से साझा न करें। संतान को गतिविधियों पर नजर रखें।
मीन राशिफल 21 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
संतान से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के अचानक बनने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दिन मिला-जुला बीतेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।