- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal in Hindi: 4 राशि वालों की इनकम में आएगी कमी, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal in Hindi: 4 राशि वालों की इनकम में आएगी कमी, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: 11 फरवरी, बुधवार को बुधवार को व्याघात, हर्षण, सौम्य, ध्वांक्ष, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

11 फरवरी 2026 राशिफल
11 February 2026 Ka Rashifal: 11 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों का पेट खराब हो सकता है, ये दूसरों के मामले में हस्तक्षेत्र न करें। वृषभ राशि वालों को धन लाभ संभव है, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मिथुन राशि वाले की परेशानी दूर होगी, सोचे हुए काम पूरे होंगे। कर्क राशि वाले नया काम शुरू करने से बचें, बीमारी से परेशान रहेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
मेष राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो बदहजमी हो सकती है। कोई निगेटिव घटना आपके साथ हो सकती है। इसका असर आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस पर हो सकता है। आज आप दूसरों के मामलों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त
वृषभ राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किस्मत का पूरा सहयोग आज मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन शुभ है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
ओवर कॉन्फिडेंस की भावना आप पर भारी पड़ सकती है। आज आपकी रुटिन लाइफ पहले से काफी अस्त-व्यस्त हो सकती है। दूसरों पर निर्भरता आपके लिए ठीक नहीं है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
कर्क राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नया काम शुरू करना आज अच्छा नहीं है। दुश्मनों को कम समझना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।
सिंह राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपकी अपनी माता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। दूसरों के कारण आपकी निजी लाइफ डिस्टर्ब हो सकीत है। इनकम के नए सोर्स भी आपको मिल सकते हैं। भाई-बहनों के चल रहा विवाद खत्म होगा। संतान से सुख मिल सकता है।
कन्या राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहने वाली है। खरीदी-बिक्री में अच्छा -खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह संबंध तय होने के योग भी बन रहे हैं।
तुला राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपके परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकीत है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। लोग आपकी योग्यता और व्यवहार की तारीफ करेंगे। दूसरों को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
युवा अपने करियर को लेकर बहुत ही सजग रहेंगे। अगर सेहत को लेकर कोई परेशानी है तो वह भी आज दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाने से बचना होगा।
धनु राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ सकता है। इमोशनल थिकिंग के कारण मूड स्विंग होता रहेगा। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। समाज में हो रहे परिवर्तन को लेकर मन में चिंता रहेगी। यात्रा के दौरान परेशानी संभव है।
मकर राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग आपके बहुत काम आएगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। घर की सजावट के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।
कुंभ राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप अपना पुराना लोन चुकता कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत ही खुश रहेंगे। आप अपनी हर जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। वर्क प्लेस पर आपको सम्मान मिलेगा। घर में मेहमान आने से खुशी हो सकती है।
मीन राशिफल 11 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों की प्रेम संबंधों में रुचि बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग आज बन रहे हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। संतान पर नजर रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।