आज का राशिफल: 15 मार्च 2026 को तुला-कुंभ राशि वाले रहेंगे लकी, पढ़ें Today Horoscope
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 मार्च, रविवार को परिघ, शिव, गद, मातंग और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

15 मार्च 2026 का राशिफल
15 March 2026 Ka Rashifal: 15 मार्च 2026 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, बिजनेस की नई योजना बनेगी। वृषभ राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा, आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। मिथुन राशि वाले बड़ा फैसला ले सकते हैं, काम को बोझ ज्यादा रहेगा। कर्क राशि वाले संतान पर नजर रखें, जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?
मेष राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। नौकरी में कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी किस्मत, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
वृषभ राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
सेहत से जुड़ी समस्या आज आपके साथ हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन भी संभव है। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव भी संभव है। दिन मिला-जुला रहेगा।
मिथुन राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। दबाव में आकर कोई काम न करें। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कोई बड़ा फैसला न लें।
कर्क राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
मेहनत का फायदा इस राशि के लोगों को मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
सिंह राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
जीवनसाथी से आज विवाद संभव है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। लेकिन अति आत्मविश्वास न करें, नहीं तो नुकसान संभव है। कानूनी मामलों से दूर रहें।
कन्या राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों पर दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। दूसरों की बातों में भूलकर न आएं।
तुला राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पेट के रोग परेशान करेंगे।
वृश्चिक राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। वर्क प्लेस पर आपके व्यवहार की तारीफ होगी। जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। किसी की मदद करेंगे।
धनु राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा। काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं।करियर के लिए यह समय अच्छा है। मेहनत करते रहें, इसका फल आपको बाद में जरूर मिलेगा।
मकर राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
कुंभ राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
मीन राशिफल 15 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।