Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी, 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज!
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 21 फरवरी, शनिवार को शुभ, शुक्ल, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

21 फरवरी 2026 का राशिफल
21 February 2026 Ka Rashifal: 21 फरवरी 2026 को इस राशि के लोग आज परेशान रहेंगे, कमर दर्द की शिकायत रहेगी। वृषभ राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील करेंगे, मनचाहा भोजन मिलेगा। कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, विदेश यात्रा के योग हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Holashtak Kab Se Hai: होलाष्टक अशुभ क्यों, इसमें कौन से काम न करें?
मेष राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग आज बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इनके व्यवहार के कारण कुछ लोग नाराज रहेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण इनके लिए समस्या बन सकता है। कमर में दर्द की शिकायत भी रहेगी। दूसरों पर निर्भर बिल्कुल न रहें।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: 2 या 3 मार्च, कब है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण?
वृषभ राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग आज बन रहे हैं। लोग इनकी विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। रूके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।
मिथुन राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग अपने कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। घर में खुशहाली रहेगी, गुड न्यूज मिलेगी।
कर्क राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा, इनके बिगड़ने काम बन सकते हैं जिससे इनकी प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा के योग भी इस राशि वालों के बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग आज कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च करेंगे, इन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। बिजनेस-नौकरी में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विवादों में टांग अड़ाने से बचना होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
कन्या राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों के घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। रुठे हुए दोस्तों को मनाने में सफल रहेंगे। इन्हें पैसों से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
तुला राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में लाभ होगा। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग अपनी गलती सुधार सकते हैं। बिजनेस में नई डील संभव है। प्रेमीजन अपनी बात को शेयर करने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे हो सकते हैं।
धनु राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों का मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा। होटल-रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े लोगों का लाभ होगा। दूसरों का मामलों में राय देने से बचें, यही बेहतर है। छोटे उद्योगों में नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़ी गुड न्यूज परिवार में खुशहाली लाएगी।
मकर राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
करियर में नए मौके मिलने का दिन है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। युवाओं को रोजगार मिलेगा।
कुंभ राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
निवेश के लिए आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों का लेन-देन बिना लिखा-पढ़ी के न करें।नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ जाएगा।
मीन राशिफल 21 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
ऑफिस में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश रहेगा। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। सोच-समझकर ही दूसरों को राय दें। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।