Kal Ka Rashifal In Hindi: 22 जून, सोमवार को कर्क राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा क्योंकि इस राशि में तीन ग्रह बुध, शुक्र और गुरु एक साथ रहेंगे। 4 अन्य शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे।
22 June 2026 Ka Rashifal: 22 जून 2026 सोमवार को देवी धूमावती का जयंती पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में पहले से ही गुरु शुक्र और गुरु पहले से स्थित है। 3 ग्रह एक ही राशि में होने से त्रिग्रही योग बनेगा। जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। इस दिन व्यातीपात, वरीयान, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 22-28 June 2026: कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, जानें मेष से मीन तक का हाल-पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार के किसी सदस्य की चिंता आपको परेशान करेगी। बिजनेस में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। मन कुछ अस्थिर रहेगा। इसलिए जल्दबाजी में फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ बहस होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: बोलने की कला से कमाते हैं पैसा? ये रत्न चमका सकता है किस्मत
वृषभ राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज साझेदारी के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी सकारात्मक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी और रिश्तेदारों के साथ भी अच्छे संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में खुशखबरी मिलने के योग हैं।
मिथुन राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
अटके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। अपने जरूरी काम किसी और के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। सेहत में सुधार महसूस होगा। मीडिया से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।
कर्क राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने की इच्छा रहेगी। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, लेकिन अनुशासन आपको आगे बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
सिंह राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। संतान के भविष्य या विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। दोस्तों के साथ बनाई गई कोई योजना टल सकती है।
कन्या राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
तुला राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
ऑफिस में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ सकता है। लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। ज्यादा बोलने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है। सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जरूरी काम दोपहर से पहले निपटाने की कोशिश करें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिलेगी। बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है। सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ रिश्ते मजबूत रखने की कोशिश करें। तनाव का असर आपके काम पर पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। बाहर का तला-भुना खाना कम खाएं और जोखिम भरे फैसलों से बचें।
मीन राशिफल 22 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिलेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस में लाभदायक डील हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
