Kal Ka Rashifal In Hindi: 24 जून, बुधवार को 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनमें शिव नाम का शुभ योग सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा। जानें कैसा बीतेगा दिन?
24 June 2026 Ka Rashifal: 24 जून 2026 बुधवार को गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को ही वेदमाता गायत्री प्रकट हुई थी। इस दिन कालदण्ड, धूम्र, परिघ और शिव नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी में शिव योग सबसे अधिक असरदार रहेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई

मेष राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रदर्शन के लिए सराहना मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: बुध चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियां रहें सावधान-फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में
वृषभ राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल स्थिति बनेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। पैसों के मामलों में सावधानी रखें। गलत कामों से दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। निवेश संबंधी फैसलों में लाभ मिलने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। दिन लाभदायक साबित हो सकता है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
कर्क राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। क्रोध और जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा।
सिंह राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। तकनीकी और ऑनलाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बच्चों के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
सेहत के मामले में सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करें। योजनाओं को सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
तुला राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
धनु राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
मकर राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। सेहत के मामले में महिलाएं खास ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कुंभ राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धैर्य से काम लेने पर समाधान मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोग बहुत बिजी रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर मन में दुविधा बनी रह सकती है। घर में मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ेगी और दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
मीन राशिफल 24 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पुराना विवाद शांतिपूर्ण तरीके से निपट सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
