- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, पैसा-प्रमोशन मिलने के योग
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, पैसा-प्रमोशन मिलने के योग
Kal Ka Rashifal In Hindi: 29 जुलाई, बुधवार को कईं शुभ योग बनेंगे, इनमें से प्रीति, आयुष्मान और छत्र प्रमुख हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर बने ये योग सभी राशियों पर असर डालेंगे।

29 जुलाई 2026 का राशिफल
29 July 2026 Ka Rashifal: 29 जुलाई 2026 बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। ये तिथि गुरुओं की पूजा के लिए श्रेष्ठ मानी गई है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति, आयुष्मान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योगों का संयोग बन रहा है। वक्री शनि सभी राशियों पर असर डालेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और पड़ोसियों से चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। नए लोगों से हुई मुलाकात भविष्य में आपके काम आएगी।
वृषभ राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होने से राहत महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। रिसर्च या अध्ययन से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ें-
गुरु पूर्णिमा 2026 पर 2 राजयोग सहित 5 शुभ योग! 5 राशियों को मिलेगा धन, तरक्की और सम्मान
मिथुन राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। काम का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। सेहत और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम रखना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय
कर्क राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके अधिकतर काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
सिंह राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों से नई बातें सीखने का अवसर मिलेगा। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और दूसरों से ईर्ष्या करने से बचें।
कन्या राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज प्रेमी या जीवनसाथी से दिल की बातें साझा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन सकती है।
तुला राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। सरकारी कामों में देरी होने की आशंका है। सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज न करें। करीबी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
करियर में बदलाव की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
धनु राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
संतान के किसी व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। साहित्य और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताएंगे। बाहर का खाना खाने से बचें, वरना पेट खराब हो सकता है। आज उधार लेने से बचें और जरूरी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
मकर राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
कारोबार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर परिवार से बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज काम में मन कम लगेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। बिना मांगी सलाह देने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। दवाइयों पर खर्च बढ़ सकता है। पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी रखें और गलत संगति से दूरी बनाए रखें। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
मीन राशिफल 29 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और अधिकार मिल सकते हैं। शेयर बाजार से लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।