- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 30 July 2026: आयुष्मान-सौभाग्य जैसे 4 शुभ योगों से शुरू होगा सावन, किसे मिलेगा महादेव का आशीर्वाद?
Kal Ka Rashifal 30 July 2026: आयुष्मान-सौभाग्य जैसे 4 शुभ योगों से शुरू होगा सावन, किसे मिलेगा महादेव का आशीर्वाद?
Kal Ka Rashifal In Hindi: 30 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन शुभ योगों के चलते इसका महत्व और अधिक माना जाएगा।

30 जुलाई 2026 का राशिफल
30 July 2026 Ka Rashifal: 30 जुलाई 2026 गुरुवार से हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने सावन की शुरूआत होगी। ये महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। गुरुवार को आयुष्मान, सौभाग्य, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नई रणनीति तैयार कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यापार में किसी बड़े अवसर की ओर बढ़ने का समय है। किसी महत्वपूर्ण समझौते से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
वृषभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिजनों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास और प्रेम मजबूत रहेगा। लेखन, मीडिया या कला से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। मन पहले की तुलना में अधिक शांत रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय
मिथुन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
व्यापार में अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। अचानक किसी जरूरी काम पर धन खर्च करना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग करें और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी रखें। मधुमेह के रोगियों को खानपान में विशेष अनुशासन रखना चाहिए।
कर्क राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कार्यक्षेत्र में मिल रही सफलता आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और बेहतर होगा। सेहत सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
काम का बोझ अधिक रहने के बावजूद आप सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। संतान की सफलता आपके लिए गर्व का कारण बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत सोच-समझकर करें।
कन्या राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। सामाजिक और सेवा कार्यों में आपकी सक्रियता लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी। नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होने के संकेत हैं।
तुला राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए संयम रखें। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियों से बचने की आवश्यकता है। किसी को धन उधार देने या लेने में सावधानी बरतें। विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नया व्यवसाय शुरू करने या उसमें पूंजी लगाने का विचार मजबूत हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन सफलता आपके पक्ष में रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आपकी पकड़ मजबूत बनी रहेगी। व्यापार में किए गए नए प्रयोग सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
मकर राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपका ध्यान अधूरे कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। सलाहकार, कंसल्टेंसी और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। योजनाओं के अनुसार अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है।
कुंभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
घर-परिवार में आपकी बातों को अपेक्षित महत्व नहीं मिल सकता। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले या शॉर्टकट भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
मीन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धन निवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने विवाद या कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी गुणवत्ता और प्रदर्शन की सराहना होगी। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।