Kal Ka Rashifal In Hindi: 8 जून 2026 को कौन-सा उत्सव मनाया जाएगा? इ सदिन ग्रहों व नक्षत्रों की युति से कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 8 जून का दिन किसके लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ?
8 June 2026 Ka Rashifal: 8 जून 2026 सोमवार को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान कालभैरव की पूजा का विधान है। सोमवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इनमें अमृत, मूसल, विषकुंभ और प्रीति नाम के योग भी हैं। इन सभी योगों का असर 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
मंगल के राशि बदलने से 5 राशियों का होगा ‘अमंगल’, पैसा-पद और प्रमोशन खतरे में

मेष राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
रिश्तेदारों के साथ आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। घर की महिलाएं खरीदारी की योजना बनाएंगी।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 8-14 June 2026: लक्ष्मी-नारायण योग 4 राशियों के लिए शुभ, साप्ताहिक राशिफल से जानें कैसा बीतेगा ये सप्ताह?
वृषभ राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार में खुशी और सामंजस्य का माहौल रहेगा। परिजनों का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। वर्क प्लेस पर आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी।
मिथुन राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
काम को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग कानूनी मामलों में सतर्कता रखें। गलत लोगों की संगति से दूरी बनाए रखें। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में भावुकता की बजाय समझदारी से काम लें। रचनात्मक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा।
सिंह राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज छोटे कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। निवेश और शेयर बाजार से लाभ मिलेगा। विरोधियों पर आपकी रणनीति भारी पड़ सकती है।
कन्या राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापारिक गतिविधियों में उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आपके सुझाव दूसरों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
तुला राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। अपने विचार दूसरों पर न थोपें। पसंदीदा काम करने से मानसिक संतोष मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मित्रों की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना है। आज कार्यभार अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा। अधिकारियों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है।
धनु राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
व्यापार में नए बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
मकर राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
किसी से भी कोई वादा न करें। सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से जटिल समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। करियर को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। नई तकनीकों और आधुनिक तरीकों को अपनाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
मीन राशिफल 8 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग अनावश्यक कार्यों से बचें। अपने हितों को लेकर अधिक सजग रहेंगे। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। किसी नए निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं। दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
