Today Panchang: 29 मार्च, रविवार को चंद्रमा राशि बदलेगा जिससे विष नाम का अशुभ योग बनेगा। कामदा एकादशी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 मार्च 2026, रविवार को चैत्र मास की एकादशी तिथि सुबह 07 बजकर 46 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। चंद्रमा इस दिन राशि बदलेगा। इस दिन धृति, शूल, वज्र और मुद्गर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 29 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Kamada Ekadashi Kab Hai: कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

29 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेग, जहां पहले से केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा की युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस उपाय से आप आने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं।

राहुकाल 29 मार्च 2026 टाइमिंग

29 मार्च, रविवार को राहुकाल शाम 05 बजकर 05 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करें।

29 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 29 3:24 PM
चन्द्रास्त - Mar 30 4:33 AM

29 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:57 से 09:28 तक
सुबह 09:28 से 11:00 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:03 से 03:34 तक

29 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:31 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:05 PM
दुर्मुहूर्त - 04:59 PM – 05:48 PM
वर्ज्यम् - 02:42 AM – 04:19 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।