MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Religion
  • Kamada Ekadashi Kab Hai: कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Kamada Ekadashi Kab Hai: कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

March Mein Ekadashi Kab Hai: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार कामदा एकादशी का व्रत मार्च 2026 में किया जाएगा। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 28 2026, 09:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें कामदा एकादशी 2026 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें कामदा एकादशी 2026 से जुड़ी हर बात

कामदा एकादशी का व्रत कब है: धर्म ग्रंथों के अनुसार एक महीने में 2 बार एकादशी तिथि का संयोग बनता है। इस तरह साल में कुल 24 एकादशी होती है। इनमें से चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था। पुराणों में भी इस एकादशी से जुड़ी कथाएं मिलती हैं। इस बार कामदा एकादशी का व्रत मार्च 2026 में किया जाएगा। जानिए क्या है कामदा एकादशी की सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और महत्व…


ये भी पढ़ें-
Panchmukhi Rudraksha Benefits: इन 2 राशियों के लिए है वरदान पांच मुखी रुद्राक्ष!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
28 या 29 मार्च कब करें कामदा एकादशी व्रत?
Image Credit : Getty

28 या 29 मार्च कब करें कामदा एकादशी व्रत?

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 मार्च, शनिवार की सुबह 08 बजकर 46 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 29 मार्च, रविवार की सुबह 07 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 29 मार्च को होगा, इसलिए इसी दिन कामदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti Kab Hai: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 2026 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल?

35
कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

कामदा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:57 से 09:28 तक
सुबह 09:28 से 11:00 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:03 से 03:34 तक

45
कामदा एकादशी व्रत-पूजा विधि
Image Credit : Getty

कामदा एकादशी व्रत-पूजा विधि

- कामदा एकादशी की सुबह सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें। किसी से झूठ न बोलें, किसी पर क्रोध न करें, चुगली न करें, मन को शांत रखने का प्रयास करें।
- शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें। घर में किसी स्थान को अच्छी तरह साफ कर वहां गंगा जल छिड़कर उसे पवित्र कर लें।
- शुभ मुहूर्त में इस चौकी पर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करें। चित्र पर तिलक लगाएं, माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
- इसके बाद भगवान विष्णु को पूजन की सामग्री जैसे अबीर, गुलाल, रोली, चावल, फूल, जनेऊ, वस्त्र पान आदि एक-एक करके चढ़ाएं।
- पूजा करते समय मन ही मन में ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहें। पूजा के बाद अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं।
- इसके बाद भगवान की विधि-विधान से आरती करें। रात्रि में सोएं नहीं बल्कि अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ मिलकर भजन करें।
- द्वादशी तिथि (30 मार्च, सोमवार) की सुबह ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दक्षिणा देकर विदा करें। इसके बाद ही स्वयं भोजन करें।

55
भगवान विष्णु की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

भगवान विष्णु की आरती लिरिक्स हिंदी में

ओम जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी।
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥
ओम जय जगदीश हरे...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ओम जय जगदीश हरे...॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
श्रीकृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र कैसे आया? जानिए इससे जुड़ी कहानी
Recommended image2
Happy Janmashtami 2026 Wishes in Hindi: मोर मुकुट सिर पर... अपनों को भेजें कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Recommended image3
श्रीकृष्ण का असली नाम 'कृष्ण' कैसे पड़ा? जन्म के समय उनका नाम क्या रखा गया था?
Recommended image4
श्रीकृष्ण बांसुरी ही क्यों बजाते हैं? बांसुरी की धुन सुनकर मोर, गायें-नदियां क्यों हो जाती थीं मोहित?
Recommended image5
Janmashtami 2026: मोर पंख से लेकर माखन-मिश्री तक, इन 10 चीजों के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण की पूजा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved