महाशिवरात्रि 2026 पर करें राशि अनुसार आसान उपाय, भोलेनाथ करेंगे हर इच्छा पूरी
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है।

mahashivratri rashi anusar upay
Mahashivratri Upay: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन किए गए उपाय, दान, पूजा आदि का कईं गुना फल मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन अगर राशि अनुसार शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय किए जाएं तो हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत आसान हैं जिन्हें कोई भी कर सकता है। आगे जानिए राशि अनुसार महाशिवरात्रि के उपाय…
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव का अभिषेक शहद मिश्रित जल से करें। ध्यान रखें कि ये शहद पूरी तरह से शुद्ध हो। साथ ही लाल रंग के फल जैसे सेवफल का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें-
Shivji Ke Bhajan: महाशिवरात्रि के 15 फेमस भजन, इन्हें सुनकर झूमने पर हो जाएंगे मजबूर
वृष राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग गाय के कच्चे दूध (बिना उबले) से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही केसर युक्त मिठाई या खीर का भोग महादेव को लगाएं। इससे इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले भांग मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही हरे फल जैसे नाशपती, जामफल आदि का भोग महादेव को लगाएं। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गाय के दूध से निकले मक्खन से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले महाशिवरात्रि पर पानी में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही गेहूं का दान जरूरतमंदों को यानी किसी अन्नक्षेत्र में करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग पानी में बिल्व पत्र डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही पिस्ता से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग ड्रायफ्रूट से बनी मिठाई का भोग महादेव को लगाएं और शक्कर मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग महाशिवरात्रि पर पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्रों का दान करें। इससे महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग पीले चंदन मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही केले का भोग महादेव को लगाएं। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। महाशिवरात्रि पर इस राशि के लोग पानी में काले तिल डालकर महादेव का अभिषेक करें। तिल से बनी चीजों जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग लगाएं तो इनकी इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग भगवान शिव को नीले फूल चढ़ाएं साथ ही चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं। अपनी इच्छा अनुसार किसी मंदिर में तिल का दान करें। इससे महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले महाशिवरात्रि पर पीले फलों का भोग महादेव को करें। केसर युक्त जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। पूजन सामग्री जैसे रुद्राक्ष आदि का दान करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।