सार
Aaj Ka Panchang: 16 मार्च, गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:34 तक रहेगा।
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। ज्योतिष और पंडित आदि सभी शुभ कामों के लिए मुहूर्त देखने के लिए पंचांग का ही उपयोग करते हैं। वैसे तो हमारे देश में कई तरह के पंचांग प्रचलित है, लेकिन उन सभी में विक्रम पंचांग प्रमुख है। पंचांग में इस मास के बारे में बताया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
16 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 March 2023)
16 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 04.40 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:34 तक रहेगा।
Subscribe to get breaking news alerts
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को बुध ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और गुरु स्थिति है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
16 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Mar 16 2:09 AM
चन्द्रास्त - Mar 16 12:50 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59
16 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:39 AM – 8:08 AM
कुलिक - 9:37 AM – 11:06 AM
दुर्मुहूर्त - 10:36 AM – 11:24 AM और 03:21 PM – 04:09 PM
वर्ज्यम् - 12:06 PM – 01:34 PM
Ram Navami 2023 Puja Muhurat: राम नवमी 30 मार्च को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।