साल 2022 शुरू हो चुका है। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस साल उसके जीवन में क्या परिवर्तन होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मानव जीवन पर सबसे ज्यादा असर शनि ग्रह (Effect of Shani in 2022) डालता है। इसलिए शनि को न्यायाधीश भी कहा गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह की कई स्थितियां होती हैं। ग्रह राशि बदलते हैं, कभी मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगते हैं तो कभी वक्री यानी टेढ़ी चाल। इनके अलावा ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त भी होते हैं। इनका प्रभाव भी लोगों पर पड़ता है।
साल 2022 के पहले महीने जनवरी में कई ग्रह राशि बदलेंगे और कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इन सभी का असर जनसामान्य के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी पड़ेगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे। साथ ही बुध की चाल वक्री हो जाएगी।
साल 2022 का चौथा महीना यानी अप्रैल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में 4 या 5 नहीं पूरे 9 ग्रह सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु राशि बदलेंगे। ऐसा संयोग बहुत कम बनता है।
ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के शुभ योग बताए गए हैं। कुछ शुभ योग तो महीने में कई बार बनते हैं। इन सभी शुभ योगों का हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष असर जरूर पड़ता है। सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, रवि योग, द्विपुष्कर योग और त्रिपुष्कर आदि योग शुभ फल प्रदान करने वाले हैं।
साल 2022 की शुरूआत शनिवार से हुई है और इसका अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2022 भी शनिवार को ही रहेगा। साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी 2 अप्रैल, शनिवार को है। इसलिए साल 2022 पर शनि का प्रभाव बहुत अधिक रहेगा।
मीन राशि के लोग बेहद रोमांटिक और भावनात्मक होते हैं। इनका अक्सर चीजों से मोहभंग हो जाता है। ये तब तक दयालु होते हैं, जब तक इन्हें परेशान ना किया जाय। किसी के द्वारा तंग किए जाने पर ये बहुत कठोर हो जाते हैं।
कुंभ राशि के लोगों की मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता है। ये मानव जाति के प्रति प्यार और समाज की बेहतरी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये निष्पक्ष, आधुनिक और व्यावहारिक होते हैं। ये अपने विचारों, जीवन और गति की स्वतंत्रता पसंद करते हैं और अक्सर महान आविष्कारक या तकनीकी विशेषज्ञ साबित होते हैं।
मकर राशि के लोग मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं।
धनु राशि के लोग जितने उत्साही बात करने वाले होते हैं, उतने ही उत्साही श्रोता भी होते हैं। निडर और मस्तीखोर धनु राशि के लोग पार्टी में पंहुचने वाले पहले और जाने वाले आखिरी मेहमान हो सकते हैं। ज्ञान की प्राप्ति के लिए यात्रा करते हैं और हर जगह की संस्कृति और लोगो के बारे में जानना चाहते हैं।