31 अगस्त, गुरुवार को शतभिषा नक्षत्र शाम 05.45 तक रहेगी, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के अशुभ योग बनेंगे। 

उज्जैन. आज 31 अगस्त को सुबह 07.05 तक सावन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसके बाद भाद्रमास शुरू हो जाएगा। इस दिन सावन पूर्णिमा से संबंधित स्नान-दान किए जा सकेंगे। चूंकि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के बाद शुरू होगी और 1 सितंबर को सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी, इसलिए इसे क्षय तिथि माना जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 August 2023)
31 अगस्त 2023, दिन गुरुवार को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 07.05 तक रहेगी, इसके बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सावन पूर्णिमा से संबंधित स्नान-दान किया जा सकेगा। गुरुवार को शतभिषा नक्षत्र शाम 05.45 तक रहेगी, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:00 से 03:34 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा और शनि मकर राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

31 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Aug 31 7:15 PM
चन्द्रास्त - Sep 01 7:14 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:52 PM
अमृत काल - 11:27 AM – 12:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:36 AM – 05:24 AM

31 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:12 AM – 7:45 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:12 AM और 03:22 PM – 04:12 PM
वर्ज्यम् - 11:24 PM – 12:48 AM


ये भी पढ़ें-

September 2023 Festival List: सितंबर के 30 में से 23 दिन मनाए जाएंगे व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट


Surya Grahan 2023: दीपावली से पहले 15 दिन के अंदर होंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण, जानें सही डेट और पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।