- Home
- Astrology
- Surya Gochar 2026: सूर्य करेगा पैसों की बारिश, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज और सक्सेस
Surya Gochar 2026: सूर्य करेगा पैसों की बारिश, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज और सक्सेस
Surya Transit 2026: सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है। फरवरी 2026 में सूर्य जब राशि बदलेगा तो इसका फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन राशि वालों को जमकर धन लाभ होगा और इन्हें किस्मत का भी साथ मिलेगा।

फरवरी 2026 में सूर्य कब बदलेगा राशि?
Surya Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका अच्छा और बुरा असर सभी राशि के लोगों पर पड़ता ह। सूर्य भी इन ग्रहों में से एक है। सूर्य एक राशि में 30 दिन रहता है। इस तरह ये ग्रह 360 दिन में एक राशि चक्र पूरा करता है। 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Vanga Baba Predictions: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
वृष राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ होन के योग बन सकते हैं। इनके बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। इगर इनका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी पहले से सुधार आएगा। अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
ये भी पढ़ें-
शनि अस्त 2026: 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, होगा धन का नुकसान!
सिंह वालों की चमकेगी किस्मत
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं इसलिए इन लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं उन्हें बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय अनुकूल है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।
तुला वालों की परेशानी होगी दूर
इस राशि वाले पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं, उनकी समस्या खत्म होंगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। विदेश जाने का प्लान है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह भी दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। विवादों में विजय मिलेगी।
मकर वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों के जल्दी ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें विजय मिलेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। संतान से जुड़ी कोई बात आपको गर्व का अनुभव करवाएगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।