17 February 2026 Rahu Kaal: 17 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिससे कुंभ राशि में पंचग्रही संयोग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 17 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को अमावस्या का संयोग होने से ये भौमवती अमावस्या कहलाएगी। आज साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दिन परिघ, शिव, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 17 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
First Solar Eclipse in 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां-कैसे देखें? जानें सूतक का समय
17 फरवरी 2026 सूर्यग्रहण सूतक टाइम
भारतीय समय के अनुसार 17 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा। जिन देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा जो ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Birth Personality: 35 की उम्र में चमकती है इन लोगों की किस्मत, मिट्टी भी बन जाती है सोना
17 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जहां पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में पंचग्रही संयोग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (17 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। बिना उपाय किए यदि मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा की जाए तो इसके अशुभ परिणाम मिलते हैं।
राहुकाल 17 फरवरी 2026 टाइमिंग
17 फरवरी, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें नहीं तो उसका पूरा फल आपको नहीं मिलेगा।
17 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 7:01 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 17 6:49 AM
चन्द्रास्त - Feb 17 6:21 PM
17 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 09:51 से 11:16 तक
सुबह 11:16 से दोपहर 12:40 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
दोपहर 12:40 से 02:05 तक
दोपहर 03:30 से 04:55 तक
17 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:51 AM – 11:16 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:17 AM – 10:02 AM और 11:24 PM – 12:15 AM
वर्ज्यम् - 04:28 AM – 06:04 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
