Venus Transit 2026: शुक्र का अपने ही नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों की होगी चांदी!
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है। शुक्र 6 अप्रैल, 2026 को सुबह 1:04 बजे अपने ही भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे 16 अप्रैल, 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।
14

Image Credit : Getty
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभ के कई रास्ते खोलेगा। नौकरी बदलने की संभावना है। बिजनेस में तरक्की होगी और संपत्ति से जुड़ी पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। परिवार में चल रहे विवाद भी समाप्त होंगे। लव लाइफ की परेशानियां सुलझ जाएंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
24
Image Credit : Getty
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल दे सकता है। नए कॉन्टैक्ट्स से आपको काफी फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस में आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप करियर में नई ऊंचाईयां छू सकते हैं। जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ सकती हैं।
34
Image Credit : Getty
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित हो सकता है। आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा और आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में मुनाफे के मौके बन सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ सकती है और जीवन में खुशियां आएंगी।
44
Image Credit : Getty
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। करियर में तरक्की होगी और मानसिक उलझनें दूर होंगी। प्रेम संबंधों से जुड़ा तनाव खत्म होगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कोई बड़ी बिजनेस डील पक्की हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। आपको घर या गाड़ी खरीदने का मौका भी मिल सकता है।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Latest Videos