- Home
- Astrology
- Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल
Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से जान सकते हैं और उनसे बचने का प्रयास भी कर सकते हैं। टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड होते हैं। यही आपके जीवन के बारे में भविष्यवाणी करते हैं।

टैरो वीकली राशिफल (27 अप्रैल से 3 मई 2026)
Tarot Weekly Horoscope: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (27 अप्रैल से 3 मई 2026 तक) मेष राशि वाले बिजनेस का नया प्लान बनाएंगे, तनाव पहले से कम होगा। वृषभ राशि वाले के संबंधों में गलतफहमी आ सकती है, ये करियर को लेकर निराश रहेंगे। मिथुन राशि वाले संयम से काम लें तो सफलता मिलेगी, पुराने विवाद खत्म होंगे। कर्क राशि वाले छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, संबंधों में गंभीरता आएगी। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
Moti Stone Astrology: कैसे करें असली मोती की पहचान, किसके लिए लकी, कैसे पहनें? जानें A To Z
Aries (मेष) (March 21-April 19)
इस सप्ताह अचानक बदलाव और पुरानी संरचनाओं के टूटने की ऊर्जा है। शुरुआत में अस्थिरता महसूस हो सकती है, खासकर करियर या बिज़नेस में कोई प्लान बदल सकता है। लेकिन यह परिवर्तन आपको सही दिशा में ले जाएगा। संबंधों में भी कुछ सच उजागर हो सकते हैं, जिससे रिश्ते मजबूत या खत्म हो सकते हैं। तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है। यह समय नई नींव रखने का अवसर दे रहा है, पुराना हटेगा तभी नया बनेगा।
एंजेल्स संदेश : विश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर आप अपने लक्ष्य और खुद पर भरोसा रखते हैं, तो परिस्थितियाँ आपके पक्ष में बदलेंगी। डर या संदेह को छोड़ें और अपने विज़न को साफ रखें।
ये भी पढ़ें-
South Facing House Vastu: दक्षिणमुखी मकान दे रहा अशुभ फल? ये 10 उपाय दूर करेंगे परेशानी
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)
इस सप्ताह भावनात्मक चोट या निराशा की ऊर्जा दिखती है। किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव या करियर में निराशा हो सकती है। बिज़नेस में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से मन भारी रह सकता है। संबंधों में दूरी या गलतफहमी आ सकती है, इसलिए संवाद साफ रखें। अपने मन में विकार या तनाव न आने दें। यह समय खुद को हील करने और भावनाओं को समझने का है, दर्द अस्थायी है, लेकिन इससे सीख स्थायी होगी।
एंजेल संदेश : अपने एंजेल्स से मार्गदर्शन मांगें, आपको संकेत और सहायता मिलेगी। शांत होकर प्रार्थना या ध्यान करें, और अपने दिल की बात रखें। आपको सही दिशा मिलेगी। दिव्य संकेतों पर भरोसा करें।
Gemini (मिथुन) (May 21- June 20)
यह सप्ताह संतुलन और धैर्य का है। करियर या बिज़नेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी, जल्दबाज़ी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा, अगर आप संतुलित व्यवहार रखें। किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए यह अच्छा समय है संतुलित जीवनशैली अपनाएं। यह ऊर्जा आपको सिखा रही है कि संयम और संतुलन से ही स्थायी सफलता मिलती है।
एंजिल संदेश: आपको जो भी स्थिति अभी कठिन लग रही है, उसमें सुधार निश्चित है। धैर्य रखें और सकारात्मक बने रहें। समय के साथ चीज़ें बेहतर होंगी और समाधान अपने आप सामने आएगा।
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)
इस सप्ताह परंपरा, सीख और मार्गदर्शन की ऊर्जा है। करियर या बिज़नेस में किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। नए नियमों या सिस्टम को अपनाने का समय है। संबंधों में स्थिरता और गंभीरता आएगी, कुछ रिश्ते आधिकारिक रूप ले सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनुशासन जरूरी है। यह समय आपको सही रास्ता चुनने और ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।
एंजिल संदेश: आपके आसपास लगातार संकेत आ रहे हैं, उन्हें ध्यान से देखें। नंबर, सपने, या अचानक मिलने वाले संदेश आपको दिशा दिखा सकते हैं। अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें।
Leo (सिंह) (July 23- August 22)
यह सप्ताह संतुष्टि, इच्छाओं की पूर्ति और खुशियों से भरा रहेगा। करियर या बिज़नेस में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता, कोई डील, प्रोजेक्ट या प्रशंसा मिल सकती है। मजबूत आर्थिक स्थिति के संकेत हैं, मन में संतोष रहेगा। संबंधों में मधुरता और खुशी आएगी, प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। मानसिक शांति महसूस होगी। यह समय अपने लक्ष्य पूरे होते देखने और खुद पर गर्व करने का है।
एंजिल संदेश: इस समय आपके आसपास ऐसे लोग हैं जो आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। चाहे करियर हो या व्यक्तिगत जीवन, सही मार्गदर्शन और सहयोग आपको मिलेगा। मदद लेने में संकोच न करें।
Virgo (कन्या) (August 23-September 22)
यह सप्ताह चिंता छोड़ कर आगे बढ़ने का संकेत देता है। करियर या बिज़नेस में आप किसी ऐसी स्थिति से दूर जा सकते हैं जो अब संतोष नहीं दे रही। यह निर्णय कठिन हो सकता है, लेकिन आपके विकास के लिए जरूरी है। संबंधों में भी दूरी या भावनात्मक अलगाव महसूस हो सकता है। मानसिक शांति पर ध्यान दें, ओवरथिंकिंग से बचें। यह समय आत्म-खोज और नई दिशा में कदम बढ़ाने का है, पुराने को छोड़कर ही नया रास्ता खुलेगा।
एंजिल संदेश: जो चीजें अब आपके काम नहीं आ रहीं, उन्हें छोड़ने का समय है। पुराने विचार, डर या रिश्ते सबको जाने दें। जब आप छोड़ते हैं, तभी नई ऊर्जा और अवसर आपके जीवन में आते हैं।
Libra (तुला) (September 23-October 22)
इस सप्ताह नियंत्रण, नेतृत्व और स्थिरता की ऊर्जा है। करियर या बिज़नेस में आपके लिए निर्णय अपकी स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यह समय प्लानिंग, स्ट्रक्चर और अनुशासन का है, आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। संबंधों में आप थोड़ा सख्त या प्रैक्टिकल रह सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं। यह सप्ताह आपको अपनी शक्ति पहचानने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर दे रहा है।
एंजिल संदेश: आप पूरी तरह तैयार हैं अपने अगले कदम के लिए। जो भी अवसर सामने आए, उसे आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें। डर या संदेह को छोड़ दें, आपके पास वह सब है जो सफलता के लिए जरूरी है।
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)
यह सप्ताह निर्णय में उलझन और मानसिक द्वंद्व का संकेत देता है। करियर या बिज़नेस में आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। संबंधों में भी कुछ अनकही बातों से दूरी आ सकती है, खुलकर बात करना जरूरी होगा। मानसिक तनाव और अनिद्रा से बचें। यह समय अंदर की आवाज़ सुनने और सच्चाई को स्वीकार करने का है। जब आप स्पष्ट होंगे, तभी सही निर्णय ले पाएंगे।
एंजिल संदेश: अभी रुकने और सही समय का इंतजार करने की जरूरत है। जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। ब्रह्मांड सही समय पर आपको स्पष्टता देगा। धैर्य रखें और परिस्थितियों को अपने आप खुलने दें।
Sagittarius (धनु) (November 22- December 21)
यह सप्ताह पूर्णता, सफलता और एक चक्र के समापन का संकेत देता है। करियर या बिज़नेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है या लंबे समय से चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आपको पहचान और संतुष्टि मिलने की प्रबल संभावना है। यह समय नई शुरुआत की तैयारी का भी है। संबंधों में संतुलन और खुशी आएगी, पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। यह सप्ताह एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल करने के संकेत दे रहा, आगे और ऊँचा लक्ष्य रखें।
एंजिल संदेश: जो अभी आपके पास है, उससे भी बेहतर आपके लिए इंतजार कर रहा है। अगर कोई चीज़ खत्म हो रही है या बदल रही है, तो उदास न हों। ब्रह्मांड आपको और बेहतर अवसर की ओर ले जा रहा है।
Capricorn (मकर) (December 22-January 19)
यह सप्ताह स्थिरता और सुरक्षा पर फोकस करने का है, लेकिन थोड़ा ओवर-कंट्रोल भी दिखाता है। करियर या बिज़नेस में आप अपने संसाधनों को सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन नए अवसरों के लिए खुले रहना भी जरूरी है। धन को लेकर सावधानी ठीक है, पर अत्यधिक कंजूसी या डर प्रगति रोक सकता है। संबंधों में भी आप खुद को थोड़ा बंधा महसूस कर सकते हैं। तनाव को पकड़कर न रखें। यह समय संतुलन बनाने का है, सुरक्षा और विस्तार दोनों जरूरी हैं।
एंजिल संदेश: आपका सवाल या मन में चल रहा निर्णय सही दिशा में है—उत्तर “हाँ” है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। जो भी आप सोच रहे हैं, उसमें सफलता की संभावना है।
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)
यह सप्ताह ठहराव, दृष्टिकोण बदलने और धैर्य रखने का संकेत देता है। करियर या बिज़नेस में चीजें धीमी लग सकती हैं, लेकिन यह समय अंदर से समझ विकसित करने का है। जल्दबाज़ी से बचें और स्थिति को नए नजरिए से देखें। संबंधों में भी थोड़ा स्पेस और समझदारी जरूरी होगी। शारीरिक आराम और मानसिक शांति पर ध्यान दें। यह समय आपको सिखा रहा है कि कभी-कभी रुकना भी आगे बढ़ने का हिस्सा होता है, नई सोच आपको बेहतर रास्ता दिखाएगी।
एंजिल संदेश: आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो राहत मिलने के संकेत हैं। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव जारी रखें। यह समय हीलिंग और रिकवरी का है।
Pisces (मीन) (February 19- March 20)
यह सप्ताह नेतृत्व, आत्मविश्वास और एक्शन लेने का है। करियर या बिज़नेस में आप नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ेंगे और लोगों को प्रभावित करेंगे। यह समय पहल करने और अपने विज़न को लागू करने का है। संबंधों में आप प्रेरणादायक भूमिका निभाएंगे, लेकिन थोड़ा धैर्य भी रखें। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। यह सप्ताह आपको अपनी शक्ति पहचानने और बड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है, आपमें नेतृत्व करने की क्षमता है।
एंजिल संदेश: कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा करें। अभी कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए जल्दबाज़ी से बचें। सही जानकारी मिलने के बाद ही कदम उठाएं। यह आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा और गलतियों से बचाएगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।