• All
  • 13 NEWS
  • 3 PHOTOS
  • 30 VIDEOS
46 Stories by Akash Kathuria
01:32

गांव में घुसा ये विशालकाय जानवर, दहशत में आ गए लोग

Jul 03 2021, 12:43 PM IST

वीडियो डेस्क।  कर्नाटक के कोलाज गांव के लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब एक विशालकाय मगरमच्छ  गांव में टहलता दिखा। बहुत देर तक मगरमच्छ गांव में घूमता रहा। फिर से नदी में गायब हो गया। बताया जा रहा है कि पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, नदियाों का पानी किनारे पर आ गया है, जिसमें काली नदी भी शामिल है।  काली नदी कर्नाटक की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और बड़ी संख्या में मगरमच्छों का घर है. इनमें से कई उत्तर कन्नड़ जिले के दांदेली के पर्यटन स्थल पर मंदिर के पास पाए जाते हैं। कोलाज काली नदी के तट पर स्थित है लेकिन इस गांव में पहली बार मगरमच्छ देखा गया था। 

01:48

शख्स ने सांप को नाक में डालकर किया ऐसा हैरान कर देने वाला काम, सामने आया VIDEO

Jul 03 2021, 10:21 AM IST


वीडियो डेस्क। सांप का नाम सुनते ही लोग डर के मारे कांप जाते हैं।  खतरनाक सांपों से हर किसी को डर लगता है, लेकिन अगर कोई सांप को अपनी नाक में डाले तो आपको कैसा लगेगा। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है।  जिसमें एक शख्स सांप को नाक में डालकर उसे अपने मुंह से बाहर निकालता है। देखा जा सकता है कि शख्स बड़े आराम से अपनी नाक में जिंदा सांप डालता है और फिर उसे अपने मुंह से बाहर निकालता है। इस दौरान सांप को हिलते हुए भी देखा जा सकता है।  हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में तो पता नहीं है, लेकिन यह नजारा वाकई डराने वाला है। 

03:11

एक्सपर्ट ने बताया बालों की ग्रोथ का रामबाण उपाय, बताया खाने में किन चीजों को करें शामिल

Jul 02 2021, 03:53 PM IST

वीडियो डेस्क।  लोगों की जीवनशैली बालों का झड़ना (Hair Fall problem) आज कल  आम समस्या बन गई है।  महिला हो या पुरुष, युवा हो या बुजुर्ग, हर कोई प्रदूषण, तनाव या खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ने से परेशान है।  इसके कई कारण हैं। लंबी बीमारी, शारीरिक व मानसिक तनाव, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या पोषण में किसी चीज की कमी होना। डैंड्रफ की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सिटी हॉस्पिटल की डॉक्टर अंजु गुप्ता ने बताया कि हम खान -पान में सुधार कर बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।  हमारे शरीर में नेचुरल तरीके से ओमेगा 3 प्रोड्यूस नहीं होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को और त्वचा को पोषित करने का काम करता है।  इससे बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है. ऐसे में उन चीजों को खाना शुरू कर दें जिनमें ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में मिलता हो. आप चाहें तो अपनी डाइट में मछली, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज शामिल करके ओमेगा 3 की जरूरत को पूरा कर सकती हैं।  दूसरा प्रोटीनबालों के लिए प्रोटीन से बढ़कर कुछ भी नहीं. प्रोटीन न केवल बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने का काम करता है बल्क‍ि उन्हें पोषण भी देता है. ऐसे में लंबे घने बालों के लिए आज से ही अंडा, चिकन, मछली, दालें, दूध और उससे बने उत्पाद लेना शुरू कर दें. इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। तीसरा विटामिन सीविटामिन सी न केवल बालों के लिए जरूरी है बल्क‍ि ये शरीर के लिए भी एक आवश्यक तत्व है। ये कोलैजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. आप चाहें तो अपनी डाइट में संतरा, ब्रोकली, आंवला और दूसरे फलों को शामिल करके इस जरूरत को पूरा कर सकती हैं। 

01:22

VIDEO: वैक्सीन लगवाने के लिए मची भगदड़, एक-दूसरे पर ऐसे चढ़ कर निकले लोग

Jul 02 2021, 10:52 AM IST

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के  छिंदवाड़ा के सौसर विकास खंड के ग्राम लोधी खेड़ा के वैक्सीनेशन सेंटर पर भगदड़ मच गई। यहां वैक्सीन लगाने आए लोगों की  सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन सीमित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने के कारण निर्धारित संख्या में ही प्रवेश दिया जा रहा था, जिससे बाहर खड़ी भीड़ बेकाबू हो गई और जबरन अवरोधों को तोड़कर हॉल के अंदर प्रवेश कर गई  इसकी वजह से वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया।  बाद में प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को समझाकर और टोकन बांटकर, अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था करके लोगों को शांत कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई  गई।  इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

01:12

खतरनाक रास्‍तों से गुजरकर लोगों को लगा लगाया सुरक्षा का टीका, वीडियो में महिलाओं का हौसला

Jul 02 2021, 08:17 AM IST

वीडियो डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबको झकझोर दिया है। हर कोई इस महामारी का खत्म करने का इंतजार कर रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए फिलहाल सबसे कारगर उपाय वैक्सीनेशन ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं। हेल्थ वर्कर्स का एक वीडियो सामने आया  है।  जिसमें वो लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पहाड़ों के रास्ते से गांव में जा रहे हीं। वैक्सीन लेकर लोगों की जान बचाने के लिए ये खतरनाक रास्‍तों से गुजरकर ये लोगों को  सुरक्षा का टीका लगा रही है। इसे तिब्बत बॉर्डर का बताया जा रहा है।    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एशियानेट न्यूज इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।    

01:30

बीच सड़क दुल्हन की जबरदस्त कलाकारी देख दंग रह गए मेहमान, आप भी देखिए इनका अद्भुत स्टंट

Jul 01 2021, 06:23 PM IST


वीडियो डेस्क। तमिलनाडु के थिरुकोलुर में एक शादी में आए मेहमान उस वक्त हैरान रह गए जब  दुल्हन ने मार्शल आर्ट्स में अपने एक से बढ़ कर एक गुर दिखाए।  इस मौके पर निशा की क्लासमेट्स रह चुकी लड़कियों ने भी मार्शल आर्ट्स के हाथ दिखाए लेकिन सबसे ज्यादा तालियां दुल्हन के जोड़े में निशा के हिस्से में आईं।  निशा ने लंबी लाठी के साथ सिलाम्बरम आदिमुराई की कई कलाओं का प्रदर्शन किया।  दुल्हन पी निशा को बचपन से ही उनकी मां मणि ने मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए प्रेरित किया  इसके लिए तमिलनाडु में प्रचलित सिलाम्बरम युद्धकला को चुना गया। निशा की मां मणि का कहना है कि हर लड़की को स्वास्थ्य के नजरिए से फिट रहने के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी मार्शल आर्ट सीखनी चाहिए। निशा के इस हुनर का दूल्हे राजकुमार को पता चला तो उसने फैसला किया कि शादी के दिन सब मेहमानों के सामने निशा मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखाए। साथ ही सिलाम्बरम को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़े। 

01:25

VIDEO: सिर पर थी मौत फिर भी चिकन खाने में मशगूल था बंदा, लुटेरा भी देखकर हुआ हैरान

Jul 01 2021, 04:13 PM IST

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जिसे देखकर हम हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स रेस्टोरेंट में लूटपाट के बीच भी शांति से चिकन विंग्स को खाते हुए नजर आया है। लुटेरे ने शख्स की चेन खींच लेता है, फिर उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो बड़े की आराम से खाता रहता है। लोगों से उनके कीमती सामान मांगता है। सभी एक-एक कर आपना सामान देने लगते हैं। इस बीच एक शख्स नजर आ रहा है जो टेबल पर बड़े ही आराम से बैठकर चिकन विंग्स को खा रहा है। हैरानी तो तब हुई जब लुटेरा चिकन खा रहे शख्स के पास पहुंचता है और उसकी चेन खींच लेता है, फिर उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो बड़े की आराम से खाता रहता है।
 

01:21

Nora Fatehi ने शेयर किया अपना स्पेशल डांस, रेड बिकिनी में एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अवतार

Jul 01 2021, 03:14 PM IST

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। अब ऐसा ही नेरा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में वो पिंक कलर की बिकिनी टॉप और ब्लू कलर का डेनिम शॉर्ट्स पहने एक इंग्लिश सॉन्ग पर शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं। उनके खुल बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूके की डांसर, मॉडल और कोरियोग्राफर गीना को टैग करत हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘समर टाइम वाइब्स.... बैक अप एंड वाइन इट। वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं।