बीच सड़क दुल्हन की जबरदस्त कलाकारी देख दंग रह गए मेहमान, आप भी देखिए इनका अद्भुत स्टंट


वीडियो डेस्क। तमिलनाडु के थिरुकोलुर में एक शादी में आए मेहमान उस वक्त हैरान रह गए जब  दुल्हन ने मार्शल आर्ट्स में अपने एक से बढ़ कर एक गुर दिखाए।  इस मौके पर निशा की क्लासमेट्स रह चुकी लड़कियों ने भी मार्शल आर्ट्स के हाथ दिखाए लेकिन सबसे ज्यादा तालियां दुल्हन के जोड़े में निशा के हिस्से में आईं।  निशा ने लंबी लाठी के साथ सिलाम्बरम आदिमुराई की कई कलाओं का प्रदर्शन किया।  दुल्हन पी निशा को बचपन से ही उनकी मां मणि ने मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए प्रेरित किया  इसके लिए तमिलनाडु में प्रचलित सिलाम्बरम युद्धकला को चुना गया। निशा की मां मणि का कहना है कि हर लड़की को स्वास्थ्य के नजरिए से फिट रहने के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी मार्शल आर्ट सीखनी चाहिए। निशा के इस हुनर का दूल्हे राजकुमार को पता चला तो उसने फैसला किया कि शादी के दिन सब मेहमानों के सामने निशा मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखाए। साथ ही सिलाम्बरम को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़े। 

/ Updated: Jul 01 2021, 06:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क। तमिलनाडु के थिरुकोलुर में एक शादी में आए मेहमान उस वक्त हैरान रह गए जब  दुल्हन ने मार्शल आर्ट्स में अपने एक से बढ़ कर एक गुर दिखाए।  इस मौके पर निशा की क्लासमेट्स रह चुकी लड़कियों ने भी मार्शल आर्ट्स के हाथ दिखाए लेकिन सबसे ज्यादा तालियां दुल्हन के जोड़े में निशा के हिस्से में आईं।  निशा ने लंबी लाठी के साथ सिलाम्बरम आदिमुराई की कई कलाओं का प्रदर्शन किया।  दुल्हन पी निशा को बचपन से ही उनकी मां मणि ने मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए प्रेरित किया  इसके लिए तमिलनाडु में प्रचलित सिलाम्बरम युद्धकला को चुना गया। निशा की मां मणि का कहना है कि हर लड़की को स्वास्थ्य के नजरिए से फिट रहने के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी मार्शल आर्ट सीखनी चाहिए। निशा के इस हुनर का दूल्हे राजकुमार को पता चला तो उसने फैसला किया कि शादी के दिन सब मेहमानों के सामने निशा मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखाए। साथ ही सिलाम्बरम को लेकर लोगों में जागरुकता