Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 3406 NEWS
  • 579 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
4005 Stories by Amitabh Budholiya

रात 12 बजे पत्नी की खुली नींद, तो सांप को पास देखा..घबराकर पति को उठाया, लेकिन बेटा बेहोश था

Jun 01 2020, 11:58 AM IST

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सांप के डसने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। दम्पती अपने 10 साल के बेटे के साथ जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने तीनों को डस लिया। महिला की नींद खुली, तो उसने सांप को जाते देखा। उसने अपने पति को उठाया। लेकिन बेटा बेहोश था। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन एक-एक करके तीनों ने दम तोड़ दिया। सबसे पहले बेटे ने दम तोड़ा। इसके बाद बच्चे के पिता की मौत हो गई। वहीं, एक मिनट बाद महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 

ऐसी पुलिस से भगवान बचाए, मार-मारके अधमरा कर दिया, देखिए पुलिसिया टॉर्चर की कुछ शॉकिंग घटनाएं

May 26 2020, 09:45 AM IST

सूरत, गुजरात. पहली तस्वीर सूरत के अलथाण की है, जहां लॉकडाउन की आड़ में दो पुलिसवालों ने एक सिक्योरिटी गार्ड के पैरों में बेरहमी से डंडे मारे। निशान इतने गहरे और खून से भरे हुए थे कि तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट करके आपको दिखानी पड़ रही है। दूसरी तस्वीर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की है। यहां पुलिसवालों ने एक शराबी युवक को अधमरा होने तक पीटा। युवक शराब पीकर उत्पात कर रहा था। लेकिन उसे जिस ढंग से पुलिसवालों ने पीटा, वो विवाद का कारण बन गया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की आलोचना करना शुरू कर दी। दोनों ही मामलों में पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। ऐसे लगातार मामले सामने आते रहते हैं, जो पुलिस की छवि को खराब करते हैं। देखिए ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में..

पूर्व डॉन की बेटी दादा कोंणके के परिवार में ब्याही, 5 स्टार होटल के बजाय चाॅल में हुए 7 फेरे

May 09 2020, 11:49 AM IST

मुंबई. कोरोना संक्रमण ने अच्छे-खासों की 'हेकड़ी' निकालकर रख दी है। बीमारी अमीर-गरीब, कमजोर या डॉन..किसी को नहीं देखती। संक्रमण को रोकने इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। मुंबई में तो संक्रमण की हालत अच्छी नहीं। लिहाजा, पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली को अपनी बेटी की शादी भी सिर्फ 10 मेहमानों की मौजूदगी में करनी पड़ी। पहले यह शादी 29 मार्च को 5 स्टार होटल में भव्य तरीके से प्लान की गई थी, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए सारी योजना बदलनी पड़ी। यह शादी शुक्रवार को मुंबई की दगड़ी चॉल में हुई। बता दें कि अरुण गवली उर्फ 'डैडी' की बेटी योगिता की शादी मराठी फिल्मों के अभिनेता अक्षय वाघमारे से हुई है। अक्षय मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रहे दिवंगत दादा कोंणके के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी में दोनों परिवारों से 5-5 लोग मौजूद थे। सभी ने मास्क पहने हुए थे।
 

ये वोट डालने नहीं, शराब खरीदने आए हैं, अलसुबह से घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन मजाल कोई नाराज हुआ हो

May 05 2020, 02:13 PM IST

मु्ंबई. निश्चय ही ये तस्वीरें चौंकाती हैं। लॉकडाउन में ऐसी लाइनें तो खाने के पैकेट लेने के लिए भी लगी नहीं देखी गईं। शराब खरीदने के लिए लोग इतने बैचेन होंगे, ये तस्वीरें यही दिखाती हैं। लॉकडाउन के फेज-3 में महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और यूपी सहित तमाम राज्यों में शराब की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। दुकानें खुलते ही लोग इस कदर टूटे कि जिसने भी यह मंजर देखा, वो हैरान रह गया। कई जगहों पर तो पुलिस को भीड़ संभालने लाठियां भांजनी पड़ीं। कई जगहों पर दुकानों के शटर डलवाने पड़े। लेकिन देखिए, धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने और पुलिस के डंडे खाने के बावजूद लोगों ने उफ् तक नहीं की। सरकार और पुलिस की आलोचना भी नहीं की। अगर महाराष्ट्र की बात करें, तो रेड और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरे राज्य में शराब की दुकानें सोमवार से खोल दी गई हैं। मुंबई और पुणे में अभी शराब की दुकानें खोलने की परमिशन नहीं दी गई है। फिर भी भ्रम के चलते लोग दुकानों के बाहर खड़े देखे गए। राज्य के आबकारी आयुक्त कांतिलाल उमाप ने बताया कि शराब की दुकानें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी। शराब की दुकानों के बाहर लगी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। इसे लेकर सरकारों की आलोचना भी हो रही है। आगे देखिए कैसा था शराब की दुकानों के बाहर का मंजर...

'चंद्रकांता' से इरफान को बार-बार क्यों लेना पड़ा था ब्रेक, अटकी पड़ी इस फिल्म से आया था करियर में 'बूम'

Apr 29 2020, 03:33 PM IST

मुंबई. फिल्म अभिनेता इरफान खान का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने टीवी-फिल्म और थियेटर सभी में खूब काम किया। इरफान खान को पहचान पहली बार 1990 के दशक के लोकप्रिय सीरियल 'चंद्रकांता' से मिली थी। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस फैंटेसी सीरियल में इरफान ने बद्रीनाथ और सोमनाथ दो जुड़वां भाइयों का किरदार(डबल रोल) निभाया था। बद्रीनाथ इस सीरियल में पंडित जगन्नाथ की भूमिका निभाने वाले राजेंद्र गुप्ता का शागिर्द था। राजेंद्र गुप्ता और इरफान की जोड़ी को इस सीरियल में काफी पसंद किया गया था। राजेंद्र गुप्ता 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा(NSD)' से पासआउट हैं। इरफान उनके 20 साल बाद NSD से निकलकर अभिनय की दुनिया में आए थे। राजेंद्र गुप्ता और इरफान ने एक साथ काफी काम किया। 'चंद्रकांता' से लेकर 2012 में आई 'पान सिंह तोमर' तक। यह फिल्म इरफान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इसी से उन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। इस फिल्म का मध्य प्रदेश से गहरा नाता रहा है। राजेंद्र गुप्ता ने asianetnews हिंदी से शेयर की इरफान से जुड़ीं कुछ यादें...

250 किमी पैदल चलकर घर पहुंचने को थे मजदूर, तभी अड़चन बन गई नदी, घबराकर लगा दी छलांग

Apr 24 2020, 11:27 AM IST

सुकमा, छत्तीसगढ़. दिल दहलाने वाली यह तस्वीर लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की दयनीय हालत को दिखाती है। ऐसी कई तस्वीरें सामने आती रही हैं, जिनमें सैकड़ों मजदूरों को पैदल ही अपने घरों की ओर जाते देखा गया। ये 6 मजदूर काम-धंधा बंद हो जाने पर आंध्र प्रदेश से पैदल चलकर अपने घर को निकले थे। ये सभी ओडिशा के रहने वाले हैं। जब ये 250 किमी पैदल चलकर छत्तीसगढ़ के सुकमा पहुंचे, तो देखा कि सामने शबरी नदी बह रही थी। जब उन्हें वहां से निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने नदी में छलांग मार दी। उन्हें उम्मीद थी कि वे तैरकर नदी पार कर लेंगे, लेकिन सभी मझधार में फंस गए। करीब 2 घंटे वे यूं ही फंसे रहे। गनीमत रही कि समीप के गांव में रहने वाले मछुआरों तक यह खबर पहुंची और उन्होंने सबकी जान बचा ली।