• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

बेटे को इस वेशभूषा में देखकर अवाक रह गए थे CM के पिता, कहा था-यहां से तुरंत चलो... एक बात पर बदल लिया फैसला

Apr 20 2020, 12:15 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। उनका उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा था। एम्स के चिकित्सकों के मुताबिक सीएम के पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज हम आपको सीएम योगी और उनके पिता के बारे में एक खास कहानी बता रहे हैं, जिसमें वे अपने बेटे को गोरखपुर में संन्यासी रूप में देखकर अवाक रह गए थे और कहा कि बेटा यह क्या हाल बना रखा है, यहां से तुरंत चलो। लेकिन, पीठाधीश्वर की एक बात का उनके पास कोई जवाब नहीं था। जिसके बाद वे वापस लौट गए थे। बता दें कि ये कहानी योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर लिखी किताब योद्धा योगी से ली गई है, जिसे प्रवीण कुमार ने लिखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे।

CM योगी के पिता एम्स में भर्ती, किडनी और लिवर में दिक्कत, हालत गंभीर

Apr 20 2020, 08:32 AM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि सीएम के पिता को किडनी और लिवर की समस्या है। जिनका गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम इलाज कर रही है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे।