• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

यूं जूझते हुए जवान बेटे को लेकर पहुंचा था अस्पताल, पर पिता की आंखों के सामने ही बेटे ने तोड़ दिया दम

Apr 08 2020, 04:07 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh)। अस्पताल में कोरोना के डर से आम मरीजों के इलाज में भी लापरवाही हो रही है। स्टाफ मरीजों को छूने से भी डर रहा है। ताजा मामला हैलट अस्पताल से सामने आया है। जहां डॉक्टर के ही बेटे की ही इस लापरवाही से मौत हो गई है। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट कर जहां इस घटना पर दुःख जताया है वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूरे घटना क्रम का वीडियो ट्विट कर स्वास्थ्य सेवाओं के इस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया है। बता दें कि एक युवक को तेज खांसी व सीने में दर्द था। फ्लू ओपीडी में दिखाने के बाद एक्सरे के लिए भेजा गया। यहां कर्मचारी दूर भाग खड़े हुए। हो-हल्ला मचने पर कर्मचारियों ने स्ट्रेचर लाकर दे दिया। इसके बाद खुद डॉक्टर पिता ने बेटे को स्ट्रेचर पर लेकर इमरजेंसी गया। फिर उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

अस्पताल में नखरे दिखाने के लिए कनिका कपूर की खूब हुई थी बदनामी, कोरोना की मरीज को थीं ऐसी सुविधाएं

Apr 08 2020, 01:50 PM IST

लखनऊ ( Uttar Pradesh)। कोरोना की चपेट में आई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने जंग जीत ली है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल प्रशासन ने घर भेज दिया। वो इस समय क्वारंटाइन में रह रही हैं। वहीं, अब हर कोई इस बात को जानना चाह रहा है कि आखिरी कनिका कपूर का कैसे इलाज किया और क्या-क्या सुविधाएं उन्हें दी गईं। जी हां कोरोना पॉटिजिव होने के बाद अस्पताल में सुविधा न देने का आरोप लगाने वाली कनिका को बेस्ट फैसिलिटी दी गई थी। उन्हें एयर कंडीशन रूम तक दिया गया था और उनके रूम में अटैच वॉशरूम भी था। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे कनिका कपूर का इलाज हुआ और उन्हें उस दौरान कौन-कौन सी सुविधाएं दी गईं, जिसके चलते वो एक पखवारे में वो ठीक होकर घर लौट गई।