• All
  • 854 NEWS
  • 188 PHOTOS
  • 13 VIDEOS
1055 Stories by Ankur Shukla

ताज में 1.15 घंटे रहेंगे ट्रंप, 7 हेलीकाप्टर, 80 दूरबीन के बीच तैनात रहेंगे 600 इंडियन और 400 अमेरिकन जवान

Feb 22 2020, 07:46 PM IST

आगरा (Uttar Pradesh) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा में उनकी पत्नी मेलानिया के साथ बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी आगरा आ रहे हैं। उनके साथ 1000 अमेरिकी भी आगरा पहुंचेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 4.45 बजे उतरेगा। यहां स्वागत के बाद 5 बजे ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। होटल से ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज का दीदार करने के बाद वापस होटल अमर विलास आएंगे। जहां से उनका काफिला 6.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगा। बता दें कि उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिका के सात हेलीकाप्टर आसमान में उड़ते रहेंगे। अब तक 400 अमेरिकी सुरक्षाकर्मी आगरा आ चुके हैं, जिनके रहने और आने-जाने की लग्जरी व्यवस्था प्रशासन ने की है।