• All
  • 45 NEWS
  • 35 PHOTOS
80 Stories by Manoj Jha

गहरे गड्ढे से आ रही थी रोने की आवाजें, झांकने गया शख्स और फिर हुआ खौफनाक हादसा

Mar 15 2020, 04:05 PM IST

आजकल जानवरों की सुरक्षा लगातार खतरे में पड़ती जा रही है। यहां तक कि पालतू पशु भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के सिटी हॉल (डीबीकेएल) के एक 40 वर्षीय कर्मचारी अमरान मैट डाली अपनी फैमिली के साथ पोर्ट डिक्शन में छुट्टियां मनाने गए थे। वहां वह अपने बच्चों के साथ घूम रहे थे कि उन्होंने एक नाले से आ रही कुत्ते की आवाज सुनी। ऐसा लग रहा था कि वह कुत्ता मदद के लिए आवाज लगा रखा था। जब अमरान ने नाले में झांक कर देखा तो पाया कि कुत्ता वहां फंस गया है और निकलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह निकल नहीं पा रहा था। नाला 3 मीटर गहरा था। यह देख कर अमरान ने जरा भी देर नहीं की और कुत्ते को बचाने के लिए नाले में उतरने की कोशिश करने लगे। जैसे ही उन्होंने नाले पर पड़े सीमेंट के कवर पर पैर रखा, वह टूट गया और वे नाले में गिर गए। उनके घुटने में गहरी चोट लग गई। उनके दोस्त जो आसपास ही थे, तत्काल उनकी मदद के लिए आए और उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। इस बीच, गंभीर चोट लगने के बावजूद उनका ध्यान कुत्ते को बचाने पर था। कुत्ते को लोगों ने नाले से निकाल लिया और उसकी जान बच गई। अमरान को कुआलालंपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके घुटने का उसी दिन ऑपरेशन हुआ। उन्होंने म्यूनिसिपल काउंसिल में उसी दिन इसे लेकर एक शिकायत दर्ज कराई। मलेशिया के एनिमल एसोसिएशन ने अमरान को इस बहादुरी वाले इस काम के लिए एक केक भेंट कर के उनका सम्मान किया। बता दें कि मलेशिया का एनिमल एसोसिएशन कुत्ते-बिल्लियों की सुरक्षा के लिए काफी काम करता है। देखें इससे संबंधित तस्वीरें।

जहां कभी लगी रहती थी लोगों की भीड़, आज उड़ती है मक्खियां, कोरोना से हुआ दुनिया का ऐसा हाल

Mar 15 2020, 01:30 PM IST

चीन के हुबेई प्रोविन्स के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक महामारी के रूप में फैल चुका है। सैकड़ों देश इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं। इससे करीब 5000 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग संक्रमण के शिकार हैं। दुनिया के कई देशों ने इसे लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है और लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। यूरोप के ज्यादातर देश इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं, वहीं अमेरिका में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। इस पर नियंत्रण के लिए बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं, वहीं ईरान में हर दिन इससे 100 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। यूरोप में इटली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने गाइडलाइन जारी की है। इस वायरस के फैलने के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने स्टाफ को घर से ही काम करने की सुविधा मुहैया कराई है, क्योंकि यह वायरस लोगों के संपर्क में आने से फैलता है। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। इस वजह से दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में जहां हर समय चहल-पहल और भीड़भाड़ रहती थी, वहां सन्नाटा फैला नजर आता है। तस्वीरों में देखें, कोरोना के असर से दुनिया के बड़े शहरों में क्या हाल हो गया है। 

भारत में इस तरह कोरोना मचा रहा आतंक, तस्वीरों में देखें अपने देश में कैसा है इसका खौफ

Mar 11 2020, 03:34 PM IST

कोरोना वायरस का खतरा भारत में भी तेजी से फैलता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 69 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। 10 मार्च को सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को उन देशों में जाने से बचने की सलाह दी है, जहां कोरोना वायरस का असर ज्यादा है। चीन जाने पर रोक लगा दी गई है, साथ ही विदेशों से आने वाले लोगों के वीजा भी रद्द किए जा रहे हैं। सरकार इस वायरस से रोकथाम के लिए हर जरूरी इंतजाम कर रही है। अस्पतालों में इसकी जांच की जा रही है और आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। वहीं, लोगों को फोन और संचार के दूसरे साधनों के जरिए इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के 100 देशों में फैल चुका है। एशिया और यूरोप के कुछ देशों में इसका कहर ज्यादा ही है। भारत में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए कई राज्य खास कदम उठा रहे हैं। केरल में स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं और सीबीएसई-आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं। वहीं, मंदिरों और चर्चों में भी लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए कहा जा रहा है। तस्वीरों में देखें भारत में कोरोना वायरस के चलते लोग किस तरह सावधानी बरत रहे हैं। 

 

इन 10 देशों में सबसे ज्यादा है कोरोना का खौफ, तस्वीरों में देखें कैसे छाया है सन्नाटा

Mar 11 2020, 01:56 PM IST

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में यह जानलेवा वायरस फैल चुका है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई, लेकिन बहुत कम समय में हीयह एशिया और यूरोप के कई देशों में खतरनाक तरीके से फैलता जा रहा है। पूरी दुनिया में इस वायरस से 3000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं एक लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आकर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। भारत में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले जहां 28 लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे थे, अब उनकी संख्या बढ़ कर 40 से भी ज्यादा हो गई है। ईरान और इटली में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हर देश इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर रहा है। कोरोना वायरस से प्रभावित देशों में जाने और वहां से आने पर रोक लगाई जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार सबसे ज्यादा चीन में ही हैं। यहां हम दुनिया के 10 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

मर्दों को ऐसे रिझाती हैं ये आदिवासी महिलाएं, हाथ में लेकर घूमती हैं AK 47

Mar 10 2020, 12:20 PM IST

अफ्रीका के इथोपिया में मुर्सी ट्राइब की महिलाएं काफी लड़ाकू और साहसी होती हैं। ये औरतें एके 47 राइफलों से लैस रहती हैं और किसी भी खतरे का सामना कर सकती हैं। इन महिलाओं की खासियत है कि ये अपने होठों को काफी बड़ा बना लेती हैं। इसके लिए बचपन से ही इनके होठों के बीच लकड़ी के टुकड़े रख कर उन्हें फैलाया जाता है। मुर्सी ट्राइब में जिस महिला के होठ जितने फैले और लटके होते हैं, वह उतनी ही खूबसूरत मानी जाती है। कई महिलाओं के होठ तो 7 इंच तक फैले होते हैं। ये महिलाएं सीप और लकड़ी से बनी चीजों से श्रृंगार करती हैं। ये महिलाएं इतनी साहसी होती हैं कि गोद में छोटे बच्चे को लिए राइफल चला सकती हैं। इथोपिया की यह जनजाति ओमो नदी की घाटी में निवास करती है। इनकी आबादी लगातार घटती जा रही है। अब इनकी संख्या महज 10,000 रह गई है। हाल ही में इटली के एडवेंचर टूरिस्ट और फोटोग्राफर जियानलुका चियोडिनी ने मुर्सी जनजाति की महिलाओं की तस्वीरें लीं। इससे उनके जीवन की एक झलक मिलती है। देखें तस्वीरें।