• All
  • 45 NEWS
  • 35 PHOTOS
80 Stories by Manoj Jha

यहां होली पर हाथी से भिड़ जाते हैं लोग

Mar 09 2020, 01:22 PM IST

होली एक ऐसा त्योहार है जो पूरे देश में मनाया जाता है। हर धर्म और समुदाय के लोग इस त्योहार में उत्साह से शामिल होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर खुशियां मनाते हैं। इस त्योहार के मौके पर तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग भांग की ठंडई का आनंद लेते हैं और फगुआ के गीत गाते हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में होली मनाने के रिवाज भी कुछ अलग हैं। कहीं लट्ठमार होली खेली जाती है, तो कहीं लोग हाथियों से भिड़ कर होली खेलते हैं। कहीं कीचड़ और धूल की होली खेली जाती है। इस मौके पर कई जगहों पर गालियां दिए जाने का रिवाज भी है। साधु लोग अलग तरह से होली खेलते हैं। देश में मथुरा और वृंदावन की होली बेहद खास मानी जाती है। आज पूरे देश में संवत जलाया जाएगा यानी होलिका-दहन का कार्यक्रम होगा और कल 10 मार्च को रंग-गुलाल से होली खेली जाएगी। जानते हैं, देश के अलग-अलग इलाकों में कैसे खेली जाती है होली। 

भारत की इन 5 जगहों पर नहीं खेले जाते हैं रंग, होली में चाहते हैं बचना तो जरूर जाएं इन जगहों पर

Mar 08 2020, 03:56 PM IST

होली एक ऐसा त्योहार है जो देश क्या, विदेशों में भी पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग इस त्योहार को मिल-जुल कर काफी उत्साह से मनाते हैं। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को जम कर रंग-गुलाल लगाते हैं और एक से बढ़ कर एक लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में होली के मौके पर होली के गीत स्थानीय रीति-रिवाजों के मुताबिक गाए जाते हैं। होली के एक दिन पहले होलिका-दहन का कार्यक्रम होता है। होली हमारे देश के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। लेकिन आपको शायद यह जानकर हैरत होगी कि भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां होली नहीं मनाई जाती है। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इन 10 देशों में महिलाएं आसानी से हो जाती हैं रेप का शिकार, कोई भी ले लेता है जान

Mar 08 2020, 02:59 PM IST

दुनिया में जहां कुछ देश औरतों के लिए बेहद सुरक्षित माने जाते हैं, वहीं ऐसे देशों की भी कमी नहीं है, जहां उनके लिए स्थितियां बेहद खराब और असुरक्षित हैं। कहा जाए कि दुनिया के ज्यादातर देशों में महिलाओं के लिए अकेले सफर करना खतरे से खाली नहीं है, तो यह गलत नहीं होगा। इन देशों में क्राइम की दर ज्यादा है। ये ऐसे देश हैं जो ज्यादा विकसित नहीं हो सके और वहां पिछड़ेपन की वजह से महिलाओं को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कुछ देशों में तो अपराध इतना ज्यादा है कि विदेशी टूरिस्ट महिलाएं लूटपाट और रेप तक का शिकार हो जाती हैं। बता दें कि आजकल विकसित देशों की महिलाओं में अकेले घूमने का चलन बढ़ा है। ट्रैवल इंडस्ट्री एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका से ही हर साल करोड़ों की संख्या में महिलाएं अकेले दूसरे देशों में घूमने जाती हैं। वहीं, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से भी अकेले दूसरे देशों की यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की कोई कमी नहीं है। दुनिया के ऐसे देश जहां क्राइम ज्यादा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज वर्ल्ड वुमन्स डे पर जानते हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जहां महिलाओं का अकेले जाना खतरनाक साबित हो सकता है। 

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये 10 देश, रात में अकेली घूम सकती हैं लड़कियां

Mar 08 2020, 12:45 PM IST

कहा जाता है कि दुनिया लगातार महिलाओं के लिए असुरक्षित होती चली जा रही है। हर जगह उन पर खतरा बढ़ रहा है। ऐसी कई जगहें हैं, जहां महिलाएं अकेले जाने का जोखिम नहीं उठा सकतीं। अकेले कहीं जाने में उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनके साथ अपराध की घटनाएं ज्यादा होती हैं। फिर भी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जो महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं। वहां महिलाएं रात में भी अकेले निकल सकती हैं और कहीं भी जा सकती हैं। आज वर्ल्ड वुमन्स डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के ऐसे 10 देशों के बारे में जहां महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
 

ब्रेस्ट कैंसर ने बना दिया हड्डियों का ढांचा, मौत से 18 घंटे पहले बनी सुहागन, फिर तोड़ दिया दम

Mar 03 2020, 04:00 PM IST

हटके डेस्क: पश्चिमी देशों में स्तन कैंसर तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में हर 8 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यह आकलन किया गया है इस साल अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर के करीब 276,480 नए मामले सामने आ सकते हैं। इसके शिकार लोगों की जिंदगी दर्दनाक मौत लेकर आती है। अमेरिका के कनेक्टिकट स्टेट की रहने वाली एक महिला हीथर मोशर ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। 23 दिसंबर, 2016 को जांच में पता चला कि उसे ब्रेस्ट कैंसर है। लेकिन यह जानने के बावजूद उसके प्रेमी डेविड ने उसी दिन शादी करने के लिए उसे प्रपोज किया। हीथर और डेविड की मुलाकात एक डांस क्लास में मई, 2015 में हुई थी। तभी दोनों में प्रेम हुआ और उन्होंने एक साथ रहने का फैसला किया। तब कोई नहीं जानता था कि पूरी तरह से स्वस्थ हीथर को ब्रेस्ट कैंसर हो जाएगा। जब उसे कैंसर होने का पता चला, देर हो चुकी थी और बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच गई थी। लेकिन हीथर ने हॉस्पिटल के बेड पर से ही शादी करने का फैसला किया। क्रिसमस से ठीक पहले 23 दिसंबर, 2019 को उनकी शादी हुई। अपनी मौत के ठीक 18 घंटे पहले हीथर ने डेविड ने शादी की। यह शादी दुनिया भर में  चर्चा का विषय बन गई। ऐसा जोड़ा मिलना वाकई मुश्किल है, जिनमें इतना प्रेम हो कि मौत को करीब देख कर भी वे शादी के बंधन में बंध जाएं। यह ठीक ही कहा गया है कि शादी दो शरीर का नहीं, आत्मा का मिलन होता है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।  

खुलासा: चीन में मुस्लिमों के निकाले जा रहे हैं लिवर और किडनी, बेरहम चमड़ी तक उधेड़ कर दे रहे हैं मौत

Mar 01 2020, 04:28 PM IST

चीन में मानवता के विरुद्ध अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक अंतरराष्ट्रीय जांच रिपोर्ट जो 29 फरवरी को सामने आई है, उसमें कहा गया है कि चीन में साल 2000 से ही मानवीय अंगों का व्यापार चल रहा है। लोगों के हार्ट, किडनी, लिवर, फेफड़े, आंखें और यहां तक कि उनकी स्किन भी निकाल कर बेची जा रही है। इसे ऑर्गन हार्वेस्टिंग नाम दिया गया है। खास कर ऐसा चीन के अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय उइगर मुसलमानों के साथ किया जा रहा है। अब तक हजारों चीनी नागरिकों के अंगों को निकाल कर बेच दिया गया है। चीन की सरकार लगातार इस मामले को छिपाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब यह मामला उजागर हो गया है। लंदन के एक उबर ड्राइवर ने कहा है कि जब वह चीन में एक डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था तो उसने कैसे एक आदमी का लिवर और उसकी किडनी निकाली थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने दावा किया है कि चीन में हजारों लोगों को उनके महत्वपूर्ण अंगों को निकाल कर मार दिया गया है। यह भयानक काम इतने सालों से चल रहा है कि कह पाना मुश्किल है कि कितने हजार लोगों को अब तक मार दिया गया। चीन में मानव अंगों का यह अवैध कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। निकाले गए अंग उन रोगियों को ट्रांसप्लान्ट किए जाते हैं, जो इसके लिए काफी कीमत चुका सकते हैं। यह काम सरकारी तंत्र के संरक्षण में हो रहा है। जांच रिपोर्ट में इसकी तुलना 20वीं सदी के मानवता के विरुद्ध किए जाने वाले सबसे खतरनाक अपराधों से की गई है। इसे हिटलर के गैस चैंबरों में जहरीली गैस से मारे गए यहूदियों और कम्बोडिया में खमेर रूज द्वारा किए गए नरसंहारों से कम बड़ा अपराध नहीं माना गया है। चीन की सरकार के संरक्षण में चल रहे मानवता के खिलाफ इस भयंकर अपराध का विरोध चीन के अलावा दूसरे देशों में भी हो रहा है। इस मामले की जांच करने वाले सर जियोफ्री नीस ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इस मामने की और भी जांच करनी चाहिए। सर जियोफ्री नीस वॉर क्राइम के एक प्रमुख प्रॉस्क्यूटर रहे हैं। उन्होंने चीन में चल रहे ऑर्गन हार्वेस्टिंग को नरसंहार कहा है। तस्वीरों में देखें कैसे चीन में चल रहा है दिल को दहला देने वाला खतरनाक क्राइम।