पीएम मोदी ने पुतिन को दो दिवसीय भारत यात्रा पर भगवद्गीता, असम चाय, महाराष्ट्र का हैंडीक्राफ्ट चांदी का घोड़ा, कश्मीरी केसर, बंगाल का चांदी टी सेट और यूपी का हस्तनिर्मित संगमरमर शतरंज सेट जैसे खास तोहफे भेंट किए।

Putin India Visit Latest News: दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बेशकीमती तोहफे भेंट किए। पुतिन को दिए गए ये गिफ्ट्स क्यों इतने खास है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये सब भारत की विविधता और विरासत के प्रतीक हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने पुतिन को क्या-क्या गिफ्ट दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- रूसी भाषा में भगवद्गीता

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में भगवद्गीता की कॉपी गिफ्ट की। बता दें कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया है। इसमें जरूरत पड़ने पर युद्ध को भी एक कर्तव्य की तरह बताया गया है।

2- असम चाय

सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने पुतिन को असम की खास चाय भी भेंट की, जिसे ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानों में उगाया जाता है। असम ब्लैक टी अपने खास माल्टी फ्लेवर, ब्राइट लिकर और पारंपरिक प्रोसेसिंग के लिए जानी जाती है। इस चाय को 2007 में GI टैग मिला था।

3- महाराष्ट्र हैंडीक्राफ्ट

पुतिन को दिए गए तोहफों की लिस्ट में महाराष्ट्र का एक हाथ से बना चांदी का घोड़ा भी है। यह भारतीय और रूसी कल्चर में मनाए जाने वाले सम्मान और बहादुरी का प्रतीक है। साथ ही ये दोनों देशों की साझा विरासत और आपसी सम्मान को दिखाता है। बताया जा रहा है कि इस घोड़े का शांत और आगे बढ़ने वाला अंदाज भारत-रूस की मजबूत पार्टनरशिप के बढ़ने का संकेत भी है।

4- कश्मीरी केसर

पुतिन को मिलने वाले गिफ्ट्स में कश्मीरी केसर यानी जाफरान का नाम भी है। यह कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में उगाई जाती है। इस केसर को उसके खास रंग और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसे भी GI टैग मिल चुका है।

5- बंगाल का सिल्वर टी-सेट

पुतिन को चाय पीने के लिए बंगाल के मुर्शिदाबाद का एक खूबसूरत चांदी का टी-सेट भी गिफ्ट किया गय है। इस सेट पर बारीक नक्काशी की गई है, जो पश्चिम बंगाल की समृद्ध कलात्मकता को दिखाती है। भारत और रूस दोनों में चाय का गहरा कल्चरल महत्व है। यह पीएम मोदी के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से लेकर देश के नेता बनने तक के ऐतिहासिक सफर की भी याद दिलाता है।

6- यूपी का स्टोनवर्क

पुतिन को यूपी के खास स्टोनवर्क से जुड़ा तोहफा भी दिया गया है। आगरा से हस्तनिर्मित संगमरमर का शतरंज सेट शिल्प कौशल को दिखाता है। यह इस इलाके की स्टोन हेरिटेज को दर्शाता है। इसमें व्यक्तिगत रूप से जड़े हुए मोटिफ्स, शतरंज के मोहरे और फूलों के डिजाइन से सजा हुआ एक चेकर वाला मार्बल बोर्ड है, जो नॉर्थ इंडियन आर्टिस्ट्री का उदाहरण है।