• All
  • 45 NEWS
  • 35 PHOTOS
80 Stories by Manoj Jha

कार से कूदकर सड़क पर दौड़ी जलती हुई महिला, कहा, पति ने पेट्रोल डाल दिया, मेरे बच्चों को बचा लो

Feb 20 2020, 02:41 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व नेशलन रग्बी प्लेयर रोवन चार्ल्स बैक्सटर ने बुधवार को अपनी पत्नी और तीन बच्चों को एक एसयूवी में जला कर मार डाला। उसने यूएसवी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में उसके 6, 4 और 3 साल के बच्चों की तत्काल मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लोगों के दिलों को दहला देने वाली यह घटना ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर ब्रिस्बेन में हुई। एसयूवी में आग लगते ही रोवन चार्ल्स की पत्नी घायल अवस्था में कूद कर बाहर निकली और वहां से गुजर रहे लोगों से अपने बच्चों को बचा लेने की गुहार करने लगी। उसने बताया कि उसके पति ने पेट्रोल डाल कर गाड़ी में आग लगा दी है। इस घटना में रोवन चार्ल्स भी घायल हो गया। बाद में उसने खुद को चाकू मार कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि कुछ साल से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं था और वे अलग रह रहे थे। रोवन के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन का शिकार था। देखें इस घटना और रोवन चार्ल्स के परिवार की तस्वीरें।