Nitu Kumari

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल से अधिक समय से काम कर रही हूं । वर्तमान में एशिया नेट हिंदी में लाइफस्टाइल बीट देख रही हूं। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर भी काम करने का अनुभव है।
  • All
  • 1995 NEWS
  • 737 PHOTOS
  • 2 VIDEOS
2734 Stories by Nitu Kumari

अनुष्का शर्मा के सामने इस बात को लेकर रो पड़े थे विराट कोहली, वामिका के पापा ने खुद खोला था ये राज

मुंबई. अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 1 मई 1988 को यूपी के अयोध्या में उनकी पैदाइश हुई।बैंगलुरु में पली बढ़ी अदाकारा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। साल 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। करोड़ों रुपए की मालकिन अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और वामिका के साथ खूबसूरत जिंदगी जी रही हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री को अपना लकी-चार्म मानते हैं। आइए अनुष्का के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
 

राज कपूर के प्यार में पागल नरगिस कैसे सुनील दत्त की बनी दुल्हन, जानें दिलचस्प कहानी

मुंबई.अपने दौर की मशहूर अदाकारा नरगिस दत्त (nargis dutt) का निधन 3 मई 1981 को हुआ था। हर साल उनकी पुण्यतिथि इस दिन को मनाई जाती हैं। संजय दत्त अपनी मां को इस दिन बहुत याद करते हैं। वो अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। नरगिस बेहद ही कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखकर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।'मदर इंडिया' में उनकी अदायगी के चर्चे सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी हुई थी। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली नरगिस बेहद ही कम उम्र में कैंसर से पीड़ित हो गई थी। कैंसर ने उन्हें हम सब से दूर कर दिया। आइए उनके पुण्यतिथि पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं...

Mother's Day 2022:मलाइका अरोड़ा से श्रिया सरन तक बेहद ग्लैमरस हैं बॉलीवुड की मदर्स, देखें सुपर मॉम की फोटोज

मुंबई. मदर्स डे (Mother's Day 2022) 8 मई यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। मां अपने बच्चों के लिए हर वो काम करती हैं जो उन्हें खुशी देती हैं। बच्चों की खुशी के लिए वो अपने आप को भूल जाती हैं। जिसकी वजह से वो अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती। लेकिन हम आपको उन बॉलीवुड की उन मांओं से मिलवाने जा रहे हैं जो अपने बच्चों की परवरिश के साथ-साथ खुद के फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं और 40 के उम्र के पार भी वो काफी ग्लैमरस दिखती हैं। सभी मांओं के लिए ये एक्ट्रेस प्रेरणा है कि बच्चों की देखभाल के साथ-साथ खुद को भी फिट रखना जरूरी हैं। आइए नीचे मिलते हैं उन ग्लैमरस मदर्स से...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल के हैं ये 5 फेमस डायलॉग्स, जिसे सुनते ही बजने लगती है तालियां

एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल चम्पकलाल गड़ा को कौन नहीं जानता है। उनकी पहचान असली नाम की बजाय जेठालाल से होने लगी है। 13 साल से यह शो लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं। अपने दमदार कॉमेडी से लोगों को हंसाते रहते हैं। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी को लोग इतना प्यार करते हैं कि अगर वो एक दिन भी शो में नहीं दिखें तो दर्शक सोशल मीडिया पर सवाल पूछ-पूछ कर कोहराम मचा देते हैं। दिलीप जोशी 26 मई को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर जेठालाल के फेमस डायलॉग्स के बारे में बताएंगे जिसे सुनते ही दर्शक तालियां बजाने लगते हैं। आइए नीचे देखते हैं पांच डायलॉग्स जिसके बिना जेठालाल की हर बात अधूरी है...