Pawan Tiwari

BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
  • All
  • 1107 NEWS
  • 144 PHOTOS
1251 Stories by Pawan Tiwari

झारखंड में रक्षाबंधन के दूसरे दिन पेड़ों पर क्यों बांधी जाती है राखी, पूजा के दौरान प्रशासन भी रहता है मौजूद

Aug 12 2022, 04:47 PM IST

रांची. झारखंड में रक्षा बंधन दूसरे दिन भी अनोखे तरह से मनाया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कई गांवों में शुक्रवार को भी ट्री रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। 11 अगस्त को भी झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं ने पेड़ों पर राखी बांधी थी। आज भी पेड़ों पर राखी बांधने के लिए विभिन्न जगहों पर सैकड़ों लोग पूरे उत्साह के साथ जुटे। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी पेड़ों पर राखी बांध उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी, मानगो, घाटशिला और चाकुलिया वन क्षेत्र में ट्री रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आइए देखते हैं कुछ फोटो औऱ जानते हैं ये लोग पेड़ों पर राखी बांधते हैं।