• All
  • 159 NEWS
  • 1 PHOTOS
160 Stories by Vikash Shukla

यूक्रेन: निप्रॉपेट्रोस में रात में गरजीं रूसी मिसाइलें, तेल डिपो और प्लांट पर निशाना, देखें बर्बादी के निशान

Apr 06 2022, 01:33 PM IST

बुचा में रूसी सेना का नरसंहार चारों तरफ तबाही दिखा रहा है। चारों तरफ लाशों का अंबार है। सुनसान सड़कों पर सिर्फ बर्बादी के निशान हैं। मंगलवार के रात भर रूसी सेना ने यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में एक ईंधन डिपो और एक कारखाने पर हमला किया। क्षेत्र के गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने बुधवार तड़के मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। इस हमले में हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा- रात खतरनाक और कठिन थी। दुश्मन ने हमारे क्षेत्र पर हवाई हमले किए। उसने तेल डिपो और एक प्लांट पर अटैक किया। ईंधन के साथ तेल डिपो को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि बचाव दल अभी भी प्लांट में आग की लपटें बुझा रहे हैं।