खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने तीन संदि्धों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि तीनों शूटर हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में शामिल थे। कनाडा पुलिस ने भारत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने वाली है। इंडियन नेवी के लिए अब हाईटेक सुविधाओं और क्षमता वाली पनडुब्बी का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 60 हजार करोड़ का टेंडर जारी किया गया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इजरायल और ईरान का सफर करने वाले देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्हें इंडियन एंबेसी के संपर्क में रहने के लिए भी कहा गया है।
अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर हत्या कार मृतक के चेहरे का कुछ हिस्सा खा जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अचाकन तेंदुआ घुस आने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया और एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों की मदद से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बीजू जनता दल के पूर्व नेता और सांसद भर्तृहरि महताब ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के दौरान उनके लिए पीएम मोदी की चिंता का मार्मिक विवरण शेयर किया है।
यूनाइटेड नेशंस की बैठक में पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर लताड़ लगाई है। यूएन में भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि पाकिस्तान शिष्टाचार भूल चुका है। इनका ट्रैक रिकॉर्ड हर मामले में खराब है। हम पर उंगली उठाने से पहले अपना रिकॉर्ड देखे।
गुस्सा शरीर के लिए बेहद खतरनाक होता है। खास तौर से हार्ट पर इसका गहरा असर पड़ता है। ऐसे में कम गुस्सा करने की कोशिश किया करें।
कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी कर ऐलान किया है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से केएल शर्मा मैदान में होंगे। राहुल गांधी हमेशा अमेठी से चुनाव लड़ा करते थे। इस बार उनकी सीट बदल दी गई है।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) के वरिष्ठ नेता अतुल अंजान का निधन हो गया है। वह काफी दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।