नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026, 21 मार्च को लॉन्च होगी। यह बेहतर स्टाइल, नए फीचर्स और 1.0L व 1.5L टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसमें 10.25" डिजिटल डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और रियर सीट मसाज जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं।

ई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026, 21 मार्च को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस कार की ऑफिशियल प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस अपडेटेड SUV में बेहतर स्टाइलिंग, ज्यादा फीचर्स वाला इंटीरियर और एक नया इंजन ऑप्शन भी मिलेगा। मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2026 स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिया, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, फॉक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाईराइडर और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों से होगा।

नई स्कोडा कुशाक की वारंटी

नई कुशाक के साथ कंपनी चार साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इस वारंटी को छह साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा, इसमें चार साल का RSA (रोडसाइड असिस्टेंस) और दो साल/30,000 किलोमीटर के लिए चार फ्री लेबर सर्विस भी शामिल हैं।

नई स्कोडा कुशाक के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन

इस SUV के इंजन लाइनअप में अब 1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115-bhp की पावर देता है। इसे पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसी इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, 1.5-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन भी है, जो 150-bhp की पावर देता है। यह इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो नई कुशाक के 1.5-लीटर TSI पेट्रोल वेरिएंट में अब पिछले पहियों में भी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो प्रेस्टीज ट्रिम में डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर की थीम दी गई है, जबकि मोंटे कार्लो वेरिएंट में क्रिमसन कलर स्कीम मिलती है। कार का प्रीमियम फील बढ़ाने के लिए इसमें अपडेटेड 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इस SUV में सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, लेदरेट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

नई स्कोडा कुशाक 2026 का डिजाइन और कलर

डिजाइन की बात करें तो पुराने मॉडल के मुकाबले नई कुशाक में 106 लीटर ज्यादा बूट स्पेस मिलता है, जो अब 491 लीटर का हो गया है। स्कोडा का मॉडर्न और दमदार डिजाइन इस SUV को पहले से भी ज्यादा आकर्षक बनाता है। डिजाइन की खासियतों में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए 16-17 इंच के अलॉय व्हील, पीछे की तरफ 'SKODA' की चमकदार लेटरिंग, LED लाइट बार और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स शामिल हैं। यह SUV तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन- शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे में भी उपलब्ध होगी।