कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से कार निर्माता कंपनियां अपनी कारें समय पर लॉन्च नहीं कर सकीं। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कारों के नए मॉडल्स की लॉन्चिंग शुरू हुई है।

ऑटो डेस्क। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से कार निर्माता कंपनियां अपनी कारें समय पर लॉन्च नहीं कर सकीं। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कारों के नए मॉडल्स की लॉन्चिंग शुरू हुई है। अगले महीने भारत में 3 कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें दो कारें होंडा की हैं और एक MG की। होंडा अपनी नई कार BS6 होंडा सिविक और होंडा सिटी को लॉन्च करेगी, वहीं MG हेक्टर प्लस लेकर आएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BS6 होंडा सिविक
यह कार कंपनी जुलाई में लॉन्च करेगी। इस कार के डीजल वेरियंट की प्री-लॉन्चिंग बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह होंडा सिविक का 10वां जनरेशन डीजल वेरियंट होगा। इसका पेट्रोल वर्जन 2019 में ही लॉन्च कर दिया गया था। डीजल वर्जन में 1.8 लीटर i-DTEC टर्बो इंजन होगा, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा। पेट्रोल वर्जन में सिर्फ एक CVT गियरबॉक्स दिया गया है।

न्यू होंडा सिटी
यह कार भी अगले महीने लॉन्च होगी। इस न्यू जनरेशन होंडा सिटी में बीएस6 कम्प्लायंट की पावर है। यह 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे।

एमजी हेक्टर प्लस
कंपनी ने यह जानकारी दी है कि MG Hector Plus 6 कार को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। MG Hector भारत में कंपनी की पहली कार थी। इसके नए वर्जन का लंबे समय से इंतजार था। इस 6 सीटर कार को लेकर बाजार में काफी उत्सुकता है।