राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इस बार होने वाली वाहन प्रदर्शनी में नई उत्सर्जन प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों पर जोर होगा

लखनऊ: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इस बार होने वाली वाहन प्रदर्शनी में नई उत्सर्जन प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों पर जोर होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के सह अध्यक्ष और मारुति सुजुकी के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) संजीव हांडा ने शुक्रवार को बयान में कहा कि दो साल पर होने वाली वाहन प्रदर्शनी ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 7-12 फरवरी को होगी। इसका उद्घाटन छह फरवरी को होगा।

सियाम (सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) वाहन कंपनियों का संगठन है।

बयान के अनुसार वाहन प्रदर्शनी का 15वां संस्करण स्‍वच्‍छ एवं हरित वाहनों की समूची श्रृंखला के साथ एक सबसे स्वच्छ एवं हरित होगा। प्रदर्शनी में नए वाहनों के प्रदर्शन के अलावा विभिन्न श्रेणियों में 60 नए उत्पादों को भी पेश किया जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)